स्कूली विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं से ली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।श्री जयराम शिक्षण संस्थान के अंतर्गत ग्रामीण आंचल की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में राजकीय उच्च विद्यालय लोहार माज़रा के विद्यार्थी मुख्याध्यापक सुखदेव सिंह, राजेंद्र शास्त्री, मंजू बाला एवं संदीप इत्यादि अपने शिक्षकों के साथ शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुंचे। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने स्वागत करते हुए उनकी भविष्य की कालेज एवं विश्वविद्यालय की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कम्प्यूटर लेब, कक्षाओं के साथ छात्राओं की कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी देखा। इस अवसर पर डा. सुनीता शर्मा, सुरेन्द्र डीपी, सविता बठला एवं सुषमा इत्यादि भी मौजूद रहे।