Home haryana आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 6 महीने में 14 हजार करोड़ का कर्जा उतार दिया : अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 6 महीने में 14 हजार करोड़ का कर्जा उतार दिया : अनुराग ढांडा

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा में कुछ भी फ्री नहीं, फिर राज्य पर 3 लाख करोड़ का कर्ज कैसे? : अनुराग ढांडा

गुजरात में 6 महीने की मेहनत के बाद 41 लाख लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया : अनुराग ढांडा

प्रदेश में जनता बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को करेगी वोट : अनुराग ढांडा

जन जन तक आम आदमी पार्टी की नीतियां पहुंचाने का करेंगे काम : अनुराग ढांडा

न्यूज़ डेक्स संवाददाता –

महम ।

आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने 6 महीने की सरकार के कार्यकाल में ही 14 हजार करोड़ का कर्जा उतार दिया। वहीं दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार तीसरी बार चुनी गई है। एक पैसे का भी कर्जा नहीं है। वहीं ये दूसरी पार्टियां हमें जात पात के लिए लड़ाते थे। अगर आप के बच्चों को अच्छी शिक्षा न मिले, आपके बच्चों को रोजगार न मिले। किसी भी जाति का मुख्यमंत्री क्यों न हो वो किसी काम का नहीं। ये बात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कही। वे रविवार को महम के गांव समैन में बेरोजगारी दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। वहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुछ भी फ्री नहीं, फिर भी राज्य पर 3 लाख करोड़ का कर्ज कैसे? इन नेताओं ने अभी तक अपने घर भरने का काम किया।

वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि जब हमारे बुजुर्ग स्कूल जाते थे तो किताबों में लिखा था कि भारत एक विकासशील देश है। जब हमारी बारी आई तब भी हमने यही पढ़ा कि भारत एक विकासशील देश है, और हमारा दुर्भाग्य है कि आज के बच्चे भी किताबों में यही पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा जब हमारे बच्चों को फ्री शिक्षा मिलेगी, बेहतर शिक्षा मिलेगी। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। वहीं गांवों में 24 घंटे फ्री बिजली मिलेगी। तभी हम विकसित देश कहलाएंगे।

उन्होंने कहा कि न इस सरकार ने युवाओं की सुध ली है। न इस सरकार में किसानों की सुनवाई है। हरियाणा के एक तिहाई हिस्से में खेत पानी में डूबे हैं और एक तिहाई हरियाणा में पानी की कमी है| वाटर मैनेजमेंट में खट्टर सरकार फेल है। वहीं शिक्षा और चिकित्सा के मामले में भी खट्टर सरकार की पोल खुल गई है।

वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि एक तरफ दिल्ली में सरकारी स्कूल हैं, वहां बच्चों को सिर्फ पढ़ाया नहीं जाता बल्कि बिजनेस के गुर सिखाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बच्चों के आइडिया पर पैसा लगा कर उनके बिजनेस को कामयाब करती है। वहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली के रिक्शा चलाने वाले, रेहड़ी चलाने वालों के बच्चों के दाखिले आईआईटी में इंजीनियर और मेडिकल में डॉक्टर के लिए सरकारी स्कूलों में फ्री शिक्षा पा कर हो जाता है।

उन्होंने बताया कि पिछले साल दिल्ली के गरीब परिवारों के 1100 बच्चों का दाखिला आईआईटी और आईआईएम में हुआ है।उन्होंने कहा  कि जब ये बच्चे चार साल और 5 साल में पढ़ कर पास आउट होंगे तो महीने के 2 लाख, 3 लाख रुपए कमाएंगे। यहीं तरीका है जो इनके परिवार को गरीबी से निकलेगा।

उन्होंने जन आह्वान करते हुए कहा कि हमने गुजरात में 6 महीने प्रचार किया था वहां के 41 लाख लोगों ने हमें वोट दी। आने वाले समय में हरियाणा में जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनवायेगी l प्रदेश की जन जन तक आम आदमी पार्टी की नीतियों पहुंचाने का काम किया जायेगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़, युवा नेता विकास नेहरा, प्रदेश यूथ सचिव मोना सिवाच, खेल प्रकोष्ठ से कुलदीप मालिक समेत सभी नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?