न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,20 अक्तूबर। जय ओंकार आश्रम आदि शक्ति पीठ शांति नगर कुरड़ी में चल रहे नवरात्र महोत्सव पर श्रीमद् भगवती महामाया आदिशक्ति स्वयंभू महाकाली मंदिर में चतुर्थ नवरात्र पर मां आदिशक्ति का वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
कुरड़ी वाले महाराज श्री जी के सानिध्य में मां को पंचामृत स्नान कराकर सुंदर वस्त्रों से सुसज्जित कर भोग लगाकर कन्या पूजन किया गया। इस अवसर पर चल रहे ओंकार महायज्ञ में संघ संस्थापक श्री श्री 1008 सदगुरुदेव स्वामी श्री शक्ति देव जी महाराज एवं श्री श्री 1008 सदगुरुदेव स्वामी श्री संतोष ओंकार जी महाराज कुरडी वालों के द्वारा पूर्णाहुति डाली गई।
इस अवसर पर कुरडी वाले महाराज श्री जी ने कहा कि मां आदिशक्ति का भव्य 108 फुट ऊंचा मंदिर जिसमें मां की सवा 7 फुट की प्रतिमा विराजमान है जो आने वाले श्रद्धालुओं को बरबस ही अपनी और आकर्षित कर अभय वरदान प्रदान करती है और अकाल कष्ट से मुक्ति प्रदान करती है।
जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करती है संघ संचालक पंडित शिव नारायण दीक्षित ने कहा कि प्रति नवरात्रों में मां के चरणों में विशेष भव्य आयोजन किया जाता है और मां का आशीर्वाद आने वाले श्रद्धालु ग्रहण करते हैं इस अवसर पर मुख्य पुजारी अतुल शर्मा, दुर्गेश, कालू ,पंडित राधेश्याम, सतनारायण आदि मौजूद थे।