सुनैना तथा आरजू का क्रमश: जूनियर व सीनियर वर्ग में नैशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ चुनाव
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के एन.डी. ताइक्वांडो क्लब भिवानी खेड़ा की दो खिलाडियों सुनैना तथा आरजू का नैशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में चयन के लिए ट्रायल गत 7 जनवरी को अम्बाला कैंट में किया गया। क्लब की कोच अंकिता ने बताया कि एन.डी. ताइक्वांडो क्लब भिवानी खेड़ा की दो खिलाडियों सुनैना तथा आरजू का क्रमश: जूनियर व सीनियर वर्ग में नैशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने ट्रायल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अब यह दोनों खिलाड़ी फरवरी माह में पांडिचेरी एवं आंध्र प्रदेश में होने वाली जूनियर व सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम की तरफ से खेलेंगी। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रधान अशोक सैनी ने दोनों खिलाड़ियों की नैशनल चैंपियनशिप के लिए चुने जाने के लिए पर खुशी जताई।