Home haryana महर्षि दयानंद सरस्वती भारत के एक महान समाज सुधारक थे- सुभाष सुधा

महर्षि दयानंद सरस्वती भारत के एक महान समाज सुधारक थे- सुभाष सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

महर्षि दयानंद सरस्वती के द्वितीय जन्मशताब्दी समारोह ब्रह्मसरोवर स्थित योग भवन में  01 फरवरी से 12 फरवरी 2023 से होगा

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । महर्षि दयानंद सरस्वती भारत के एक महान समाज सुधारक थे। राजनीतिक पराधीनता के कारण विचलित, निराश व हताश भारतीय जनमानस को महर्षि दयानंद सरस्वती ने आत्मबोध, आत्मगौरव, स्वाभिमान एवं स्वाधीनता का मंत्र प्रदान किया। महर्षि दयानंद 19वीं सदी के नवजागरण के सूर्य थे, जिन्होंने मध्ययुगीन अंधाकार का नाश किया। यह उद्गार आर्य समाज के संस्थापक महान विचारक महर्षि दयानंद सरस्वती जी महाराज के द्वितीय जन्मशताब्दी 200वें जन्मोत्सव के आयोजन संबंधी जनप्रतिनिधि बैठक में जिला पंचायत के सभागार में थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। बैठक का शुभारंभ समस्त अतिथियों एवं जन प्रतिनिधियों ने दीपप्रज्जवलन कर किया।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के लिए बड़े सौभाग्य का विषय है कि स्वामी दयानंद के द्वितीय जन्मशताब्दी समारोह का संपूर्ण देश में चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र ब्रह्मसरोवर से हो रहा है। निश्चित रूप से इस आयोजन से समाज में भारतीय सनातन जीवनमूल्यों का संपौषण होगा। आज की वर्तमान युवा पीढ़ी स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन को आत्मसात कर अपने जीवन को अनेक नकारात्मक विचारों से बचा सकती है और अपने जीवन को सब प्रकार से मंगलकारी कर सकती है।
कार्यक्रम के प्रभारी मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने महर्षि दयानंद सरस्वती के द्वितीय जन्मशताब्दी समारोह के शुभारंभ ब्रह्मसरोवर के योग समस्त कायक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि इस 12 दिवसीय आयोजन में 12 विभिन्न सामाजिक एंव समसामायिक विषयों पर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सहित चतुर्वेद पारायण यज्ञ संपन्न होगा। इस आयोजन में विभिन्न शैक्षिण संस्थाओं के विद्यार्थी, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एंव देश विदेश से प्रबुद्ध जन भाग लेंगे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष स्वामी सम्पूर्णानन्द सरस्वती ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के द्वितीय जन्मशताब्दी समारोह के 12 दिवसीय आयोजन का उदेश्य वैदिक संस्कृति का जन जन तक प्रचार प्रसार करना है। इस समस्त आयोजन की व्यवस्था की दृष्टि से थानेसर के विधायक सुभाष सुधा को सर्वसम्मति से कुरुक्षेत्र नगर का अध्यक्ष एवं जिला परिषद् के उपाध्यक्ष डी-पी- चौधरी को सचिव नियुक्त किया गया। व्यवस्था संबंधी विभिन्न समितियों का गठन कर जिला परिषद् सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य, सरपंच एवं पंचों की जिम्मेदारी भी लगाई गई।
आभार ज्ञापन स्वागत समिति के अध्यक्ष एवं पानीपत जिला परिषद के उपाध्यक्ष आर्य सुरेश मलिक ने किया और कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी आर्य दिलबाग लाठर ने किया। कार्यक्रम में समस्त जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम के सकुशल संपन्न होने में अपने योगदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समस्त जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य, सरपंच एवं पंच सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि जन उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?