कुरुक्षेत्र । जिला बिजली कमेटी की चौथी बैठक का आयोजन 22 जनवरी को सायं 3 बजे लघु सचिवालय के सभागार में होगा। इस बैठक की अध्यक्षता सांसद नायब सिंह सैनी करेंगे। इस बैठक में बिजली की सुचारु सप्लाई को लोगों तक पहुंचाने व इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबुती जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक का एजेंडा सभी अधिकारियों को भेजा गया है, इसलिए सभी अधिकारी समय पर बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी है।