न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस जिला राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लघु सचिवालय के सभागार में सायं 3.30 बजे एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को वोट की महता के बारे में जागरूक किया जाना है ताकि वे अपना वोट बनवाकर मतदान कर सकें। जो भी भारतीय नागरिक 18 वर्ष की उम्र का हो जाता है वह अपना वोट बनवा सकता है। लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत होती है इसलिए 18 वर्ष की उम्र पूरी होते ही अपना वोट अवश्य बनवाए। वोट हमारा अधिकार है और अपने अधिकार का प्रयोग करना हम सभी का परम कर्तव्य है। इस अवसर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई जाएगी।