न्यूज़ डेक्स संवाददाता
गणतंत्र दिवस समारोह का फुल ड्रेस अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित
फाइनल रिहर्सल में डीसी यशपाल ने किया ध्वजारोहण
अवलोकन कर अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
भव्य मार्चपास्ट की ली सलामी व परेड टुकडिय़ों का किया निरीक्षण
रोहतक । गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह का फुल डे्रस अंतिम पूर्वाभ्यास स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर में किया गया, जिसका अवलोकन उपायुक्त यशपाल ने किया। उन्होंने समारोह में प्रतिभागी टीमों के प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इस समारोह की समयावधि को ध्यान में रखते हुए राष्टï्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाये। इस समारोह में लगभग 5000 प्रतिभागी शामिल है।
उपायुक्त यशपाल ने आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित गणतंत्र दिवस के फुल डे्रस अंतिम पूर्वाभ्यास में ध्वजारोहण किया तथा पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा एवं परेड कमांडर पुलिस उपाधीक्षक डॉ. रविंद्र के साथ खुली जीप में सवार होकर परेड में शामिल टुकडिय़ों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत पुलिस उपाधीक्षक डॉ. रविंद्र के नेतृत्व में परेड में शामिल 12 टुकडिय़ों ने कदम ताल करते हुए मुख्य मंच के सामने से गुजरते हुए भव्य मार्च पास्ट निकाला। उपायुक्त यशपाल ने मार्चपास्ट में शामिल टुकडिय़ों की सलामी ली।
परेड में शामिल 12 टुकडिय़ां
परेड में पीएसआई साक्षी के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस महिला प्लाटुन, एसआई सिमत कुमार के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस पुरूष प्लाटुन, सुभाष चंद्र के नेतृत्व में गृह रक्षी प्लाटुन, वासु के नेतृत्व में ब्वॉयज एनसीसी सीनियर विंग की प्लाटुन, तनुजा के नेतृत्व में गल्र्ज एनसीसी सीनियर विंग की प्लाटुन, प्रिंस कुमार के नेतृत्व में ब्वॉयज एनसीसी जूनियर डिविजन, अक्षिता के नेतृत्व में गल्र्ज एनसीसी जूनियर डिविजन, अनुज के नेतृत्व में ब्वॉयज स्काउट गाइड की टुकड़ी, कोमल के नेतृत्व में गल्र्ज स्काउट गाइड की टुकड़ी, मोहित सिंधु के नेतृत्व में संस्कार वैली स्कूल की ब्वॉयज प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी, निश्चय के नेतृत्व में एमडीएन स्कूल की गल्र्ज प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ी तथा शिवम्ï के नेतृत्व में स्वतच्छता के सिपाही की टुकड़ी शामिल रही।
17 विद्यालयों के 1520 विद्यार्थियों ने किया सामूहिक शारीरिक अभ्यास
इसके उपरांत शिक्षा विभाग की देखरेख में विभिन्न 17 विद्यालयों के छठी से बाहरवीं कक्षा के 1520 विद्यार्थियों ने सामूहिक शारीरिक अभ्यास पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बैंड की धुन पर लेजियम व डम्बल का भी सामूहिक प्रदर्शन किया। लाढ़ौत स्थित गुरुकुल के 102 विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार के साथ-साथ मलखंब के प्रदर्शन से दर्शकों की तालियां बटौरी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने कई प्रदेशों की संस्कृति की बिखेरी झलक
फुल डे्रस अंतिम पूर्वाभ्यास में 6 टीमों ने भाग लिया। सर्वप्रथम सैनी कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की 52 छात्राओं ने शुभ दिन आयो राजस्थानी गीत पर लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। स्थानीय मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय की 32 छात्राओं ने मेरा दामण घोटेदार सखी री ल्याया मेरा भरतार गीत पर शानदार हरियाणावीं नृत्य प्रस्तुत किया। स्वामी नित्यानंद पब्लिक स्कूल के 41 विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण पर शानदार नृत्यावली की प्रस्तुति दी। मदीना स्थित आरकेपी स्कूल के 64 विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित नृत्यावली में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस एवं मातृ भूमि के प्रति प्रेम को प्रदर्शित किया। स्कोलर रॉजरी स्कूल के 73 विद्यार्थियों ने सलाम इंडिया गीत पर जय जवान-जय किसान थीम डांस प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम प्रस्तुति के रूप में सांगवान इंटरनेशनल स्कूल के 200 विद्यार्थियों ने शानदार नृत्यावली प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश नहीं मिटने देने की सौगंध को भी प्रतिबिम्बित किया। कार्यक्रम का समापन स्थानीय मॉडल स्कूल की मुख्य ब्रांच की 22 छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गए राष्टï्रीय गान से हुआ।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की मुख्यातिथि होंगी महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा
उपायुक्त यशपाल ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा बतौर मुख्यातिथि राष्टï्रीय ध्वजारोहण करेंगी तथा परेड की सलामी लेंगी। इससे पूर्व राज्यमंत्री मदवि के प्रवेश द्वार पर स्थित राज्य स्तरीय शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित करेंगी।
गणतंत्र दिवस समारोह के दृष्टिïगत सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध :- पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा
पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने कहा कि पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के दृष्टिïगत सुरक्षा एवं यातायात के पुख्ता प्रबंध किये गए है। जिला स्तरीय समारोह के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लगभग एक हजार पुलिस कर्मी तैनात किये गए है। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों होटल इत्यादि में सर्च अभियान के साथ-साथ वाहनों की भी चैकिंग की जा रही है।
गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह के फुल डे्रस अंतिम पूर्वाभ्यास में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, उपमंडलाधीश राकेश कुमार सैनी, नगराधीश मोहित महराना, पुलिस उपाधीक्षक डॉ. रविंद्र, यशपाल, जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिभागी टीमों के प्रभारी व प्रतिभागियों के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।