Home haryana अग्निवीर योजना के तहत 15 जनवरी को आयोजित परीक्षा का परिणाम किया जारी

अग्निवीर योजना के तहत 15 जनवरी को आयोजित परीक्षा का परिणाम किया जारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । कर्नल बी एस बिष्ट, सेना मेडल निदेशक भर्ती अम्बाला कैंट ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) अंबाला कैंट द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट में 15 जनवरी 2023 को आयोजित अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन उम्मीदवारों की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा का परिणाम ज्वाईनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन पर प्रकाशित किया गया है।
उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों का परिणाम उपरोक्त परिणाम में प्रकाशित हुआ हैं वे आगे के दस्तावेज के लिए भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) अंबाला कैंट में सुबह 9 बजे शेड्यूल अनुसार रिपोर्ट करेंगे, जिसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिनका रोल नंबर 140014 से 140683 तक है वे अभ्यर्थी 1 फरवरी 2023 को रिपोर्ट करेंगे। इसी प्रकार अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिनका रोल नंबर 140689 से 141424 तक है वे अभ्यर्थी 2 फरवरी 2023 को रिपोर्ट करेंगे, अग्निवीर टेक्निकल और ट्रेड्समैन के सभी उम्मीदवार 3 फरवरी 2023 को रिपोर्ट करेंगे। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता हैं कि एडमिट कार्ड के साथ 10वीं और 12वीं की मूल प्रति (मार्कशीट) और दो फोटोकॉपी अवश्य लेकर आए। परिणाम देखने के लिए ज्वाईनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन पर फाइनल रिजल्ट टैब पर क्लिक करके रिजल्ट सीईई जनवरी 2023 में एआरओ:आरओ(एचक्यू)अंबाला लिंक पर जाकर चेक कर सकते है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?