न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। गांव खिजरपुरा में 75 लाख सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के तहत हरिजन धर्मशाला में योग का अभ्यास किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान के मार्गदर्शन में आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा 75 लाख सूर्य नमस्कार कार्यक्रम निरन्तर जारी है जो कि जिले भर में 15 फरवरी तक चलता रहेगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन समय पर सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से वजन कम करने में मदद मिलती हैं। शरीर को उर्जा मिलती हैं। राजकीय मॉडल संस्कृत हाई स्कूल, खेरी, जीएमएस बदरपुर तथा केन्द्रीय विद्यालय मथाना में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं, अध्यापकगण व गांव के गणमान्य व्यक्तियों जैसें सरपंच अनिल कुमार, मीरा द्वारा बढ़ चढक़र भाग लिया गया तथा आयुष विभाग में कार्यरत योग सहायकों सोनिका, निशी, कमल किशोर, सविता, अमृता सूर्यनमस्कार का अभ्यास किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, पतंजली योग समिति एवं अन्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विभाग सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर किया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि योग सहायकों द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाने के साथ साथ योग से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। योग विशेषज्ञ मनजीत द्वारा एसएमबी प्राईमरी स्कूल कुरुक्षेत्र में 75 लाख सूर्य नमस्कर का अभ्यास करवाया गया। जिसमें पतंजलि योग समिति से कुलवन्त सिंह, राजेन्द्र भारद्वाज व सुभाष आदि मौजुद थे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने बताया कि सूर्य नमस्कार योगासनों में सबसे सर्वश्रेष्ठ हैं। यह अकेला अभ्यास ही हमारे सम्पूर्ण शरीर को व्यायाम करवा देता हैं। तन व मन के संतुलन को बढ़ाता हैं व पाचन तंत्र में सुधार करता है। सूर्य नमस्कार करने से मनुष्य शारीरिक रोगों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी मुक्ति पा सकते है।