Home Kurukshetra News श्रीकृष्ण सर्किट के तहत किए जा रहे विकास कार्यो को तेजी से किया जाए पूरा:बराड़

श्रीकृष्ण सर्किट के तहत किए जा रहे विकास कार्यो को तेजी से किया जाए पूरा:बराड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

उपायुक्त ने ब्रहमसरोवर का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

अधिकारी निरंतर करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 24 अक्टूबर। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के सभी तीर्थों पर श्रीकृष्ण सर्किट के तहत किए जा रहे विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा करवाया जाए। इसके साथ-साथ तीर्थों पर सौंदर्यकरण व जीर्णोंद्घार के लिए प्रयोग की जाने वाली निर्माण सामग्री की गुणवता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ब्रहमसरोवर तीर्थ पर किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थी।

इससे पहले उपायुक्त शरणदीप कौर ने ब्रहमसरोवर व अन्य तीर्थों पर किए गए कार्यों को लेकर केडीबी सीईओ कपिल शर्मा से प्रगति रिपोर्ट ली और विकास कार्यो को तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 48 कोस के तीर्थों केा विकसति करने के लिए श्रीकृष्ण सर्किट के तहत बजट उपलब्ध करवाया गया है। इसलिए अधिकारी जहां-जहां विकास कार्य चल रहे है या करवाए जाने है, उन कार्यों को अति शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि तीर्थों पर किए जा रहे विकास कार्यों के दौरान जो निर्माण सामग्री प्रयोग में लाई जा रही है, वह उच्च गुणवता की होनी चाहिए। अगर कहीं पर भी निम्रस्तर की निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कुरुक्षेत्र को पर्यटन व धार्मिक नगरी के रुप में जाना जाता है, इसलिए अधिकारी इस नगरी की पर्यटन व धार्मिक महता को समझते हुए पूरी ईमानदारी व निष्ठïा से काम करना सुनिश्चित करेंगे। केडीबी के अधिकारी निरंतर विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे और सभी कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करवाना सुनिश्चित करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?