Home haryana गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन के माध्यम से हुआ आशीर्वाद समारोह का आयोजन |

गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन के माध्यम से हुआ आशीर्वाद समारोह का आयोजन |

by ND HINDUSTAN
0 comment

मेहनत इतनी जोश से करो कि सफलता शोर मचा दे — ममता सचदेवा

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में आज द्वादश कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ विधि पूर्वक हवन करके किया गया। हवन के बाद विद्यालय के प्राचार्य श्री नारायण सिंह जी ने सभी अतिथि महानुभावों का परिचय एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात कक्षाचार्यों एवं छात्रों द्वारा विद्यालय में बिताए अपने अनुभवों को सांझा किया गया। अनुभव कथन की इस श्रृंखला में द्वादश कक्षा के कक्षाचार्यों ने छात्रों के स्वभाव एवं गुणों का वर्णन करते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी परम सौभाग्य से प्राप्त होते हैं। ये सभी  अच्छे नागरिक बनकर अपने विद्यालय और देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर जहाँ विद्यालय की संगीताचार्या सविता सेठ ने जिंदगी प्यार का गीत है…… से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं संस्कृताचार्य अमित धीमान ने चरैवेति चरैवेति यही तो मंत्र….. गीत के माध्यम से सभी छात्रों को हर परिस्थिति में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अपने अनुभवों को सांझा करते हुए छात्रावास के छात्रों ने कहा कि यह विद्यालय एक लघु भारत का स्वरूप है। यहाँ 24 राज्यों के छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। यहाँ हमें हमेशा अपने परिवार जैसी अनुभूति होती है। 

 इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ममता सचदेवा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह गौरव का विषय है कि विद्यार्थियों में संस्कार भावना, राष्ट्रभक्ति, गुरुजनों के प्रति आदर भावना भरी है जो उन्हें जीवन में उन्नति के शिखर पर ले जाएगी। उन्होंने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत इतनी जोश से करो कि सफलता शोर मचा दे। विद्यालय प्राचार्य नारायण सिंह ने कहानी के माध्यम से छात्रों को घमंड न करने, मिलकर चलने व सहयोग करने के गुणों को अपनाकर जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक छात्र को सामूहिक फोटोग्राफ के रूप में एक स्मारिका प्रदान की गई। अंत में सभी के लिए स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रमेश गुलाटी एवं सुभाष बंसल (सदस्य) ने भी इस अवसर की शोभा बढ़ाई और छात्रों को आशीर्वाद दिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?