Home haryana पूरे विश्व में देश के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा से बढ़ाया भारत का मान:अतुल

पूरे विश्व में देश के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा से बढ़ाया भारत का मान:अतुल

by ND HINDUSTAN
0 comment

एलविन केयर फार्मा के सीईओ अतुल गर्ग व एनएमएमए हरियाणा के चेयरमैन विशाल सेठ ने किया चौथी राष्टï्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का शुभारंभ

देश भर के 2 हजार खिलाड़ी कर रहे है चैम्पियनशिप में शिरकत

न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । एलविन केयर फार्मा के सीईओ अतुल गर्ग ने कहा कि देश के खिलाडिय़ों ने पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन किया है। इस देश में खिलाडिय़ों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है और सरकार की तरफ से बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इन सुविधाओं के कारण ही युवाओं में खेल के प्रति जज्बा पैदा हुआ है। इन युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग खिलाडिय़ों के लिए भी एक मंच मुहैया करवाना अपने आप में एक बड़ी बात है। इस कार्य को हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स एसोसिऐशन बखुबी कर रही है।
सीईओ अतुल गर्ग वीरवार को देर सायं द्रोणाचार्य स्टेडियम में हरियाणा मास्टर एथलेटिक्स एसोसिऐशन की तरफ से आयोजित चौथी नैशनल मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2023 के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले सीईओ अतुल गर्ग, एनएमएमए के चेयरमैन विशाल सेठ, एसोसिऐशन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महासचिव रामफल शर्मा, कोषाध्यक्ष आरके शर्मा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत सिंह, हरि राम, जसपिंद्र सिंह, बीएस पूनिया, कर्नल अरविंद झा, डब्लयूसी गोयल, एसएस तंवर, रविंद्र सिंह ने ध्वजारोहण करके विधिवत रुप से चौथी नैशनल मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2023 का शुभारंभ किया और मुख्यातिथि सीईओ अतुल गर्ग ने परंपरा अनुसार प्रतियोगिता को शुरु करने की घोषणा भी की। इसके उपरांत खिलाडिय़ों ने मार्च पास्ट निकाला और मुख्यातिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस राष्टï्रीय चैम्पियनशिप में सभी राज्यों के 35 से 100 आयुवर्ग के लगभग 2 हजार महिला व पुरुष खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट रेस वॉक, हाई जंप, लांग जंप और थ्रो आदि में भाग ले रहे है।
सीईओ ने कहा कि खेलों के लिए कोई उम्र नहीं होती है, इसलिए हर वर्ग के व्यक्ति को खेल मैदान तक पहुंचना चाहिए, जो व्यक्ति खेल मैदान तक पहुंचेगा, उसका स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा ही तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेने से उत्साह और जोश भी बना रहेगा। चेयरमैन विशाल सेठ ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना ही सबसे बड़ी बात है। इसलिए सभी को हार-जीत की परवाह किए बिना अपनी भागीदारी जरुर दर्ज करवानी चाहिए। अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए एसोसिऐशन की तमाम गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा एसोसिएशेन की तरफ से समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि 35 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के खिलाडिय़ों को मंच मुहैया करवाया जा सके।
महासचिव रामफल शर्मा ने कहा कि नैशनल मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2023 के पुरुषों के 35 से 39 आयुवर्ग की 100 मीटर रेस में हरियाणा से सोहन सिंह ने प्रथम, दिल्ली से यशवंत नेगी ने द्वितीय और हरियाणा के कुलवंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार पुरुषों के 35 से 39 आयु वर्ग की 1000 मीटर रेस में हरियाणा के मनोज कुमार ने प्रथम, हरियाणा के मानिक कुमार शर्मा ने द्वितीय व हरियाणा के अमित मान ने तृतीय, 35 से 39 वर्ग की हैमर थ्रो प्रतियोगिता में हरियाणा का देवेन्द्र सिंह प्रथम, गुजरात का सूरज भानू सिंह द्वितीय, आन्ध्र प्रदेश के मोना राव तीसरे, 40 से 44 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पंजाब का परविन्द्र सिंह प्रथम, गुजरात का राजपूत विजय सिंह द्वितीय, हरियाणा का सतीश कुमार तृतीय, 40 से 44 आयु वर्ग की 10 हजार मीटर दौड में जम्मू कश्मीर का मंगत सिंह प्रथम, हरियाणा का आनंद दलाल द्वितीय, राजस्थान का सुंदर दास तृतीय, 40 से 44 आयु वर्ग के हैमर थ्रो में पंजाब का निर्मल सिंह प्रथम, हरियाणा का भीम सिंह द्वितीय व सतपाल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 45 से 49 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पंजाब का जश्नवीर सिंह प्रथम, हरियाणा का संजय कुमार द्वितीय व रमेश चंद तीसरे स्थान पर रहा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?