तुर्की में आए भूकम्प के मृतकों को दी श्रृदांजलि
न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरूक्षेत्र, 21 फरवरी
वेद विद्या शोद्य संस्थान के अध्यक्ष स्वामी सम्पूर्णानन्द सरस्वती ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित तुर्की दुतावास में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना में भाग लेकर भूकम्प मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की व उन्हें श्रृदांजलि दी। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा में स्वाामी सम्पूर्णानन्द सरस्वती,गोस्वामी सुशील जी महाराज, वीर सिंह हितकारी रवीदास सभा के अध्यक्ष, फादरसब्सटियन, योगभूषण जैन संत सहित अन्य धर्म सम्प्रदायों व मत पंथों के संतों ने भाग लिया। इस अवसर पर तुर्की के राजदूत फिरत सुनेल को स्वामी सम्पूर्णानन्द सरस्वती ने गायत्री पटिटका पहनाई व महर्षि दयानन्द सरस्वती का चित्र और वैद्विक साहित्य भेंट किया व कहा कि भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदा कहीं भी विनाश का कारण बन सकती है । ऐसे में हम सभी को मानवतावादी बनकर पिडि़त देश की मदद के लिए आगे आना चाहिए। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भुकम्प से बचाव के लिए तुर्की की जो मदद की है, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम होगी। इस अवसर पर तुर्की के राजदूत फिरत सुनेल ने कहा कि तुर्की की सरकार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व यहां की जनता की आभारी है, जो इस संकट की घड़ी में बचाव के लिए साथ खड़े हैं। संतों द्वारा आज जो मृतकों की आत्मा की शंाति के लिए श्रृदांजलि व प्रार्थना की है, वह सराहनीय है। इससे तुर्की की जनता को इस दुख से उभरने की ताकत मिली है। इस अवसर पर स्वामी सम्पूर्णानन्द सरस्वती ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण किया।
फोटो कैप्शन: तुर्की दुतावास दिल्ली में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में भाग लेते स्वामी सम्मपूर्णानन्द सरस्वती