Home haryana  रंगभरी एकादशी पर हुई भगवान भोलेनाथ की पूजा

 रंगभरी एकादशी पर हुई भगवान भोलेनाथ की पूजा

by ND HINDUSTAN
0 comment

भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा से है रंगभरी एकादशी : महंत जगन्नाथ पुरी 

न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सानिध्य में भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ की गई। रंगभरी एकादशी पूजा यजमान के तौर पर संजू मेघा माजरा प्रधान मुनीम एसोसिएशन अनाज मंडी, ज्ञान चंद सैनी, संजीव शर्मा, कृष्ण जलबेहड़ा, प्रदीप, जसबीर सिंह, रघबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, संदीप सांगवान, अमरजीत सिंह, संदीप सिंह, गोल्डी, दलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, महावीर सिंह एवं मांगे राम नागरा इत्यादि ने सुख-सौभाग्य की कामना करते हुए सम्पन्न करवाई। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रंगभरी एकादशी का संबंध भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती से है। शेष सभी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। हर साल फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रंगभरी एकादशी मनाई जाती है। इसी दिन आंवला एकादशी या आमलकी एकादशी भी होती है। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा दिन है कि श्रद्धालु भगवान शिव और भगवान विष्णु दोनों की पूजा करते हैं। साल भर में ऐसे मौके बहुत कम आते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि रंगभरी एकादशी के दिन विवाह के बाद पहली बार भगवान शिव माता पार्वती को लेकर अपनी नगरी काशी आए थे। तब शिव गणों और भक्तों ने माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ का गुलाल से स्वागत किया था। तब से हर साल रंगभरी एकादशी पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा होती है। रंगभरी एकादशी पूजन उपरांत आरती हुई एवं प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नाजर सिंह, सुक्खा सिंह, विजय भारद्वाज, बिल्लू पुजारी एवं राधेश्याम भी मौजूद थे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?