Home haryana जीवन देना और जीवन लेना सिर्फ भगवान के हाथ में, मनुष्य को सिर्फ कर्म अच्छे करने चाहिए : महंत राजेंद्र पुरी

जीवन देना और जीवन लेना सिर्फ भगवान के हाथ में, मनुष्य को सिर्फ कर्म अच्छे करने चाहिए : महंत राजेंद्र पुरी

by ND HINDUSTAN
0 comment

जग ज्योति दरबार का लोगों को सनातन धर्म की शिक्षा देने का अभियान

न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने धर्म प्रचार में ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया एवं सत्संग किया। जग ज्योति दरबार से जुड़े परिवारों के दुःख सुख में शरीक हुए। महंत ने कहा कि जीवन देना और जीवन लेना सिर्फ भगवान के हाथ में है। इंसान को सिर्फ अपने कर्म अच्छे करने चाहिए। कर्मों के भरोसे ही भूत, वर्तमान और भविष्य तय होते हैं। महंत ने श्रद्धालुओं से कहा कि धर्म प्रचार के साथ – साथ साथियों को 2024 के चुनावों के लिए भी तैयार रहना चाहिए। महंत ने सभी को होली और नव संवत की शुरुआत की बधाई दी। उसके बाद महंत ने अपने सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं से आह्वान किया की जग ज्योति दरबार से जुड़े हर साथी को आने वाले चुनाव में हिस्सा लेना है। दरबार की वोट और सपोर्ट पूरी तरह से देश हित, लोक हित और सबसे मुख्य बात सनातन और हिंदू धर्म की बात करने वाली पार्टी का हर तरह से सहयोग रहेगा। महंत ने कहा कि आगामी पूरे वर्ष पूरे प्रदेश में और कुरुक्षेत्र लोक सभा के हर गांव में सम्पर्क करेंगे। जहां तक हो सके लोगों को सनातन धर्म की शिक्षा दी जाएगी और धर्म के साथ साथ देश और प्रदेश के राजनीतिक हालत कैसे हो, कैसे कल्याणकारी कार्य किए जाएं, गरीब कन्याएं जो आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित रह जाती है, उनकी सहायता कैसे हो। इसके अलावा राजेंद्र पुरी ने बताया कि किसी भी गरीब, मजदूर या दिहाड़ीदार, मेहनत करने वाले गरीब परिवार को जग ज्योति दरबार अपनी क्षमता के अनुसार मदद करने की कोशिश में रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?