Home International News अमरीकी वाणिज्य मंत्री गीना राईमोंडो ने हथकरघा हाट का दौरा किया, करघे और शिल्‍प के प्रदर्शन को देखा

अमरीकी वाणिज्य मंत्री गीना राईमोंडो ने हथकरघा हाट का दौरा किया, करघे और शिल्‍प के प्रदर्शन को देखा

by ND HINDUSTAN
0 comment

केंद्रीय रेल और कपड़ा राज्य मंत्री ने हथकरघा और हस्तशिल्प की जीवन शक्ति के बारे में बताया; उनकी सर्कुलरिटी और निरंतरता पर जोर दिया

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। अमरीकी वाणिज्य मंत्री गीना राईमोंडो ने आज हथकरघा हाट, जनपथ, नई दिल्ली का दौरा किया तथा करघे और शिल्‍प के प्रदर्शन को देखा। केंद्रीय रेल और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने उनकी मेजबानी की। उन्होंने महिला कारीगरों और बुनकरों के साथ बातचीत की और कपड़ा क्षेत्र में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।कपड़ा मंत्रालय द्वारा हथकरघा हाट, जनपथ, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस #विरासत सेले‍ब्रेटिंग शक्ति के एक भाग के रूप में 6 से 12 मार्च, 2023 तक सप्ताह भर चलने वाले उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारत के आजादी का अमृत महोत्सव के जश्न की भावना के अंतर्गत अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं सहित महिला हथकरघा बुनकरों, शिल्पकारों, उद्यमियों और डिजाइनरों द्वारा 75 स्टाल लगाए गए हैं। केंद्रीय रेल और कपड़ा राज्य मंत्री ने हथकरघा और हस्तशिल्प के महत्‍व के बारे में अमरीकी वाणिज्य मंत्री को बताया कि ये भारत की सांस्कृतिक विरासत के अंग होने के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों,खासतौर पर महिलाओं के लिए रोजगार के स्रोत के रूप में भी महत्वपूर्ण हैं। उन्‍होंने इनकी जीवन शक्ति के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने हस्तशिल्प और हथकरघा की सर्कुलरिटी और निरंतरता पर भी जोर दिया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?