न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। कई बड़े आपराधिक मामलों में वांछित दीपक बाक्सर को गिरफ्त में आ चुका है। उसे मैक्सिको के कानकून बंदरगाह से अमेरिका की एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) व इंटरपोल की मदद से दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।भारत के टॉप-10 गैंगस्टर में शुमार दीपक पहल उर्फ पहलवान उर्फ बॉक्सर अमेरिका भागने के लिए प्रयास कर रहा था,मगर उससे पहले वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार अगर दीपक बाक्सर अमेरिका पहुंच जाता तो उसे फिर लाना मुश्किल होता। दीपक एजेंटों (मानव तस्करी करने वाले) के जरिए पांच देशों से होकर मैक्सिको पहुंचा था। बताया जा रहा है कि बॉक्सर ने एजेंटों को मैक्सिको पहुंचाने के लिए करीब 40 लाख रुपये दिए थे। अब मेक्सिको में गिरफ्तार दिल्ली-एनसीआर के सबसे खूंखार अपराधियों में से एक दीपक बॉक्सर को बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी लाया गया दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की दो सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 6 बजे आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर पहुंची। पुलिस यहां उससे उसकी कथित आपराधिक गतिविधियों और दिल्ली के सिविल लाइंस में एक बिल्डर की हत्या के सिलसिले में पूछताछ करेगी। अपराध की दुनिया में कदम रखने से पहले दीपक राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सिंग चैंपियनशिप रह चुका है।