ऑफिसर्स मेस के भीतर सुबह 4:35 बजे फायरिंग,सेना की पुष्टि
न्यूज डेक्स पंजाब
भठिंडा। एशिया के सबसे बड़ी सैन्य छावनी भठिंडा में में बुधवार को फायरिंग हुई, जिसमें चार लोगों की मौत का समाचार है। आर्मी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि बठिंडा में हुए इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई है। अभी यह साफ नहीं है कि मारे गए इन चार लोगों में जवान हैं या सिविलियंस।हालांकि जो अपुष्ट सूचना के अनुसार चारों सैनिक है। आर्मी ने बताया कि ऑफिसर्स मेस के भीतर सुबह 4:35 बजे फायरिंग हुई। इसके बाद मिलिट्री स्टेशन में सर्च ऑपरेशन शुरु हुआ। पूरे इलाके को सील किया जा चुका है।
आर्मी ने आतंकी हमले से इंकार तो किया,मगर आशंका से इंकार अभी भी तक नहीं किया है। क्षेत्र के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। चप्पे चप्पे पर चैकिंग जारी है। अमृतपाल सिंह के भगौड़ा होने बाद से पंजाब में पहले ही अलर्ट था और इसके बाद से पंजाब में जगह जगह नाकाबंदी की हुई है,इसके बावजूद अब यह घटनाक्रम हो गया। इस घटनाक्रम की तह तक जाने के लिए अलग अलग टीमें लगाई गई हैं।