दिल्ली। काशी विश्वनाथ बाबा की नगरी अद्भुत है अलौकिक है,जिसका आध्यात्म और इतिहास की दृष्टि से विशेष महत्व है। इस नगरी के बारे में आज प्रधानमंत्री ने रीट्वीट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक देशवासी के उस ट्वीट का जवाब दिया है, जिसमें उसने काशी की यात्रा करने के 10 कारण गिनाये हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि“मैं मानता हूं, लेकिन मैं ऐसे बहुत से कारण गिना सकता हूं, जो 10 से अधिक होंगे। काशी सबकी बाट जोहती है और जो भी वहां जाता है, उसे वह मोह लेती है।