Home haryana मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात सुनने के लिए नौ लाख लोगों को निमंत्रण : धनखड़

मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात सुनने के लिए नौ लाख लोगों को निमंत्रण : धनखड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

मन की बात के 100 वें संस्करण को 90 हलकों में 100 स्थानों पर ,100-100 लोगों को एकत्रित करने का लक्ष्य  

राजनीतिक नहीं, संस्कृति, संस्कार व सामाजिक  सरोकारों से जुड़ा है मन की बात कार्यक्रम

मोदी की देश हित और सेवा की नीति को आगे बढ़ाएं कार्यकर्ता

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 100 वें संस्करण का 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे  प्रसारण होगा।  पीएम मोदी अपने मन की बात नहीं, देश के मन की बात करते हैं। राजनीतिक नहीं, संस्कृति, संस्कार, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी बात करते हैं पीएम मोदी। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने यह बात बादली हलके में मंडल स्तर पर आयोजित कार्यकारिणी की बैठकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 100 वेंं संस्करण को हरियाणा की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 100 -100 स्थानों पर 100 -100 कार्यकर्ता व नागरिक मिलकर एक साथ सुनें यह लक्ष्य रखा गया है। देश व प्रदेश के लोग मोदी जी को सुनना पसंद करते हैं क्योंकि वो देश को आगे बढ़ाने की बात करते हैं। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी ऐसे मनुष्य, संस्था,संस्थान, प्रतिष्ठान आदि जो जीवन व समाज सुधार के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करते हैं।

धनखड़ ने कहा कि हरियाणा भाजपा 21 व 22 अप्रैल को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के 311 मंडलों में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक कर रही है । इन बैठकों के माध्यम से नौ लाख लोगों को आमंत्रित करने की रणनीति बनाई जा रही है।  बैठकों में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य के कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श हो रहा है। धनखड़ ने कहा कि 23 अप्रैल को कैथल में राजकीय स्तर पर धन्ना भगत की जयंती मनाई जा रही है। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ , हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वे स्वयं इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि 23 जून तक सभी पांच लाख पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन पूरे हो जाएंगे।

फसल बीमा कंपनियों से 749 करोड़ अधिक लिए-बोले धनखड़

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सरकार मंडियों में पहुंच रहे अनाज के एक-एक दाने को खरीद रही है। खरीद व्यवस्थित व सुचारू रूप से चल रही है। वैल्यू कट का भुगतान हरियाणा सरकार कर रही है। किसानों के खातों में पूरे पैसे जा रहे हैंं।  विपक्ष तथ्यहीन बात करने का आदि हो चुका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में लागू की गई फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 6176 करोड़ रुपये का राहत मुआवजा मिल चुका है।  जबकि किसानों ने बतौर प्रीमियम केवल 1577 करोड़ रूपये ,हरियाणा सरकार ने 2064.89 करोड़ व भारत सरकार ने 1785 .24 करोड़ यानि कुल प्रीमियम 5427 करोड़ की राशि भरी है। यानि बीमा कंपनियों ने 749 करोड़ रुपये ज्यादा की पेमेंट किसानों को की है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आपदा प्रबंधन नीति के तहत 3902. 43 रूपये की मुआवजा राशि वितरित की है। मार्च 2023 तक हमारी सरकार ने प्रदेश के 26.49 किसानों  को दोनों योजनाओं के तहत 9886.27 करोड़ रूपये बतौर राहत मुआवजा वितरित किया है। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस अपना संगठन भी खड़ा नहींं कर पा रही है। भाजपा पन्ना प्रमुख तक पहुंच चुकी है। देश की समझदार जनता ने कांग्रेस को रिजेक्ट कर दिया है, इसलिए कांग्रेसी परेशान है।  मंडल स्तर आयोजित बैठकों में जिला प्रभारी महेश चौहान, पूर्व आयुक्त दिनेश शास्त्री, रोहतक लोकसभा संयोजक आनंद सागर, हलका संयोजक विनोद भटेड़ा, मंडल अध्यक्ष विनोद बाढ़सा, बसंत गुलिया, संदीप हसनपुर, भीष्मपाल सिंह, रमेश सुहरा, सोमवीर कोडान,  तेजपाल लुहारी सहित मंडल कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?