Home haryana दो दिनों तक मनाया जाएगा स्वामी  ज्ञानानंद महाराज का जन्मदिन,सूचना आयुक्त व बोर्ड चैयरमेन होंगे मुख्यातिथि

दो दिनों तक मनाया जाएगा स्वामी  ज्ञानानंद महाराज का जन्मदिन,सूचना आयुक्त व बोर्ड चैयरमेन होंगे मुख्यातिथि

by ND HINDUSTAN
0 comment

जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का भी होगा आयोजित

न्यूज डेक्स संवाददाता

भिवानी। स्वामी ज्ञानानंद महाराज का जन्मदिवस 14 व 15 मई को दो दिन तक कृष्ण कृपा परिवार द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा । पहले दिन 14 मई को प्रदेश के सूचना आयुक्त डॉ जगबीर सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।  कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर स्थानीय अंचल हॉस्पिटल के एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे  में जानकारी देते हुए कृष्ण कृपा परिवार के सदस्य मेडिकल सेल के सचिव डॉ. विनोद अंचल ने बताया कि दो दिनों तक चलने  वाले इस कार्यक्रम में पहले दिन प्रदेश के सूचना आयुक्त डॉ. जगबीर सिंह मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। इस दिन गरीब व बेसहारा महिलाओं को राशन वितरण किया जाएगा। राशन वितरण में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष प्रिया असीजा, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापारिक संघ के जिला अध्यक्ष प्रेम धमीजा, विनोद मिर्ग का  विशेष योगदान रहेगा। 

 जन्मदिवस के कार्यक्रम के दूसरे दिन  रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दिन रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चैयरमेन डॉ. वीपी यादव मुख्यातिथि के तौर उपस्थित होंगे। वहीं जूना अखाड़े के  महंत अशोक गिरी व महंत चरणदास जी का सानिध्य रहेगा। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी भी अपनी अहम भूमिका अदा करेंगी सचिव प्रदीप हुड्डा रक्तदान शिविर में भाग लेंगे। डॉ. विनोद ने बताया कि रक्तदान करवा कर थैलीसीमिया प्रभावित लोगों के लिए रक्त एकत्रित किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक  सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार,डॉ. आरबी गोयल, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. एमके जयसवाल, डॉ. बीएस गुप्ता, कृष्ण कृपा संस्थान के भिवानी के प्रधान चन्द्र प्रकाश व विनोद छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?