कुरुक्षेत्र, 4 नवम्बर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड दो वर्षीय (जनरल) सत्र 2020-21 के लिए ऑनलाईन दाखिले की अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि विश्वविद्यालय से सम्बन्धित इंस्टिट्यूट, कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो वर्षीय बीएड (जनरल) सत्र 2020-21 के ऑनलाईन दाखिले के लिए 16 नवम्बर से एडमिशन पोर्टल उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन दाखिले की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित है। दाखिले सम्बन्धी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।