Home haryana अरुण पंडित बने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय बी.पी.एस.ओ. के अध्यक्ष

अरुण पंडित बने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय बी.पी.एस.ओ. के अध्यक्ष

by ND HINDUSTAN
0 comment

अन्य पदाधिकारियों की भी हुई नियुक्ति

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम छात्र एवं युवा संगठन  (बी.पी.एस.ओ.) की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की छात्र इकाई की स्टूडेंट काउंसिल ऑफिस पर कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें अरुण पंडित को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस मौके पर अरुण पंडित ने मोनू पंडित, रामशरण भारद्वाज व रणदीप जागलान का अध्यक्ष बनाने पर धन्यवाद किया तथा आश्वासन दिया कि संगठन को ऊंचाइयों पर ले कर जाऊंगा। छात्र हित में कार्य करूंगा।

इस मौके पर गोपाल पंडित ने संगठन के बारे बताया कि सन 2008 से संगठन छात्र हित के कार्य कर रहा है। यह संगठन गैर राजनीतिक संगठन है तथा जरूरत पड़ने पर छात्रों के लिए आधी रात भी खड़ा है। इस अवसर पर प्रवीण शर्मा को चेयरमैन बनाया गया। चंद्र हर्ष यादव को जनरल सेक्रेटरी एवं नवनीत को सेक्रेटरी बनाया गया।

इस अवसर पर राकेश मौदगिल राष्ट्रीय सलाहकार, सुकांत पंडित राज्य संयोजक, प्रीत कलेर, अंशुल पंडित जिलाध्यक्ष, अजय शर्मा जिला चेयरमैन, विपिन मिश्रा, आकाश पंडित, यतिन शर्मा, कार्तिक वालिया, जसा सिंह, बलराज, जतिन पंडित, कन्नू मिश्रा, रोड्रेश पंडित, हर्षित पंडित, भानु पंडित, निखिल गिल, साहिल पंडित, रिशु ढोल, कितु चौधरी, पारस सलारपुर, अंकित सैनी, हर्ष यादव, साहिल यादव, सचिन गुर्जर, राहुल सनेहरी, साहिल दुरेजा व समस्त  बी.पी.एस.ओ. परिवार मौजूद रहा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?