कोरोना महामारी में जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान महत्वपूर्ण : राजेश सिंगला
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 6 नवंबर। हिमालयन ग्रुप द्वारा 11 वां वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन आईएमए ब्लड बैंक उत्तराखंड के सहयोग से किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 85 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। हिमालयन के एमडी सुरेश सिंघल तथा राजेश सिंगला ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि कोविड 19 के कारण ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए, जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते नियमों की पालना करते हुए तथा विभिन्न प्रतिबन्धों को देखते हुए रक्तदान शिविर में किसी विशेष मुख्यातिथि एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित नहीं किया गया था, फिर भी रक्त दानदाता मानवता के लिए अपनी मर्जी से आगे आए। उनकी जितनी सराहना की जाये कम है। रक्तदान करने वालों में संतोष श्रीवास्तव, अरबिंद चौहान, प्रभात, मदन, दीपक, दिलीप, अमित, सुमित, राजेश, सोहन, नदीम, राजीव, श्री बालाजी के नरेंद्र कुमार और उनके सहयोगियों और आईपीएस चड्ढा इत्यादि शामिल रहे।