जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन में महाराणा प्रताप जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।राज्यपाल मिश्र ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी योद्धा थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध होकर संघर्ष करते अपना सर्वस्व न्योछावर करने की प्रेरणा किसी राष्ट्र नायक ने हमारे देश में दी है, तो वह महाराणा प्रताप ही हैं।मिश्र ने महाराणा प्रताप के शौर्य, वीरता और त्याग को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को उनकी गौरवगाथाओं से अधिकाधिक जोड़ने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास करने का आह्वान किया है।