Home haryana ईएसआई क्लर्क 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

ईएसआई क्लर्क 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

by ND HINDUSTAN
0 comment

शिकायतकर्ता की पत्नी को मातृत्व लाभ देने के एवज में मांगे थे 10,000

रिश्वत की डिमांड करने पर शाखा प्रबंधक, ईएसआई, हिसार पर भी केस दर्ज

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई), हिसार के एक क्लर्क को शिकायतकर्ता से 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी ने शाखा प्रबंधक, ईएसआई, हिसार पर आधिकारिक ड्यूटी करने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एसीबी के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ईएसआई हिसार में क्लर्क के पद पर तैनात कृष्ण के रूप में हुई है।  आरोपी को हिसार जिले के निवासी जय भगवान की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया।

शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क कर आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उसकी धर्मपत्नी के मातृत्व लाभ जारी करने के एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच के बाद रेड करने के लिए टीम का गठन किया और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में आरोपी क्लर्क को शिकायतकर्ता से 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ एसीबी थाना हिसार में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया ह और आगे की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?