Home haryana आप कार्यकर्ताओं ने जोन आफिस में ढोल नगाड़ों से किया प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का अभिनंदन

आप कार्यकर्ताओं ने जोन आफिस में ढोल नगाड़ों से किया प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का अभिनंदन

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रदेश संगठन के ऐलान के बाद आप के स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने रोहतक में की प्रेसवार्ता

आम आदमी पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने में सक्षम लोग पार्टी से जुड़े: अनुराग ढांडा 

नए साथी मैदाम में उतरेंगे और भाजपा पन्ना प्रमुखों के पन्ने फाड़ देंगे: अनुराग ढांडा 

पूर्व सीएम हुड्डा पहले हिमाचल और राजस्थान की जनता को फ्री बिजली दिलवाएं: अनुराग ढांडा

75 साल के इतिहास वाली कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र पर चुनाव लड़ना पड़ रहा: अनुराग ढांडा

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय महासंगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक द्वारा हरियाणा के संगठन का ऐलान करने के बाद वीरवार को आम आदमी पार्टी के स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने रोहतक के जोन कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इससे पूर्व, जोन कार्यालय में पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। ढोल नगाड़ों और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की गई।

 सीनियर स्टेट वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संगठन का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा एक हजार से ज्यादा पदाधिकारियों को जिला स्तर पर भी संगठन का ऐलान कर दिया है। जो आम आदमी पार्टी की विचारधारा को ग्राऊंड लेवल पर मजबूत करने में सक्षम हैं, वो सारे मजबूत साथी आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ गए हैं। अब आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी तेजी से आगे बढ़ेगी। हजारों की संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10-15 दिनों के अंदर ब्लॉक और गांव स्तर का संगठन की घोषणा की जाएगी।  उन सभी के साथ मिलकर दिल्ली के सीएम और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल हरियाणा में एक  कार्यक्रम करेंगे।

एक सवाल के जवाब में अनुराग ढांडा ने पन्ना प्रमुख को लेकर भाजपा पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि भाजपा के पन्ने पुराने हो चुके हैं और आम आदमी पार्टी की किताब और इतिहास अब लिखा जा रहा है। नए साथियों और नए जोश के साथ हम मैदाम में उतरेंगे और भाजपा के सारे पन्ने फाड़ देंगे। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा ऐसी पार्टी पर शर्म आती है, जिसका 75 साल का इतिहास हो और उसको दूसरी पार्टियों का घोषणा पत्र चोरी करके चुनाव लड़ना पड़ रहा हो। कर्नाटक में भी आम आदमी पार्टी ही जीती है। वहां कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की घोषणा पत्र से सभी घोषणाएं की। इससे एक बात तो साबित हो जाती है कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा को पूरे देश में पसंद किया जा रहा है।

उन्होंने कहा हुड्डा साहब भूल गए हैं, कि हरियाणा के लोगों को कार्बन कॉपी पसंद नहीं है। 2024 के चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी यानी ओरिजनल पार्टी को वोट करेंगे। उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब कहते फिरते है 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। तो राजस्थान और हिमाचल में क्यों नहीं देते। ये हमारे वादों और घोषणा पत्र को चोरी कर सकते हैं, लेकिन कर नहीं पाएंगे। इन वादों को पूरा केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।

इस मौके पर लोकसभा उपाध्यक्ष एडवोकेट महेश शर्मा, जिला प्रधान बिजेंद्र हुड्डा, जिला प्रधान एससी सेल जसवंत आंबेडकर, जिला प्रधान डॉ. विंग डॉ. परमेल, किसान विंग के उपाध्यक्ष करण सिंह धनखड़, रविंद्र जाखड़ और पंकज शर्मा मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?