Home haryana दिग्विजय चौटाला बने हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष

दिग्विजय चौटाला बने हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष

by ND HINDUSTAN
0 comment

दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में खेल के हित में हैंडबाल फेडरेशन के दोनों गुट हुए एक

ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष पीटी ऊषा से मुलाकात कर सौंपा पत्र

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़ । जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला को सर्वसम्मति से हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) का अध्यक्ष चुना गया हैं। सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा की मौजूदगी में हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एचएफआई) और हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया ने खेल हित में एक होने का फैसला किया और दिग्विजय चौटाला को एचएआई का अध्यक्ष चुना गया।

एचएआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भारतीय ओलंपिक संघ का आभार व्यक्त किया और कहा कि खेल हित में हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश में हैंडबॉल खेल को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए मजबूती से काम किया जाएगा और हैंडबॉल खेल को नई पहचान दिलाने पर जोर रहेगा। दिग्विजय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताएं करवाई जाए ताकि हमारे देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधा मुहैया करवाने पर उनका पूरा फोकस रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?