Home Kurukshetra News जयराम बीएड महिला कालेज में विदाई समारोह.छात्रा अदिति मिस बीएड एवं छात्रा मिस पर्सनालिटी चुनी गई

जयराम बीएड महिला कालेज में विदाई समारोह.छात्रा अदिति मिस बीएड एवं छात्रा मिस पर्सनालिटी चुनी गई

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान श्री जयराम महिला कालेज ऑफ़ एजुकेशन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह के कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस.एम. गुप्ता एवं कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियां दी। विदाई समारोह के अवसर पर कालेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा अदिति मिस बी.एड. चुनी गई तथा बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा मिस पर्सनालिटी चुनी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य प्रतियोगिता में छात्रा हरप्रीत में प्रथम, अदिति ने द्वितीय तथा अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कालेज से विदाई ले रही छात्राओं को प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद ने एक शिक्षक के रूप में कर्तव्यों से अवगत करवाया। उन्होंने छात्राओं को भावी जीवन में अच्छी शिक्षिका बनने का आशीर्वाद दिया। संस्थान के निदेशक एस.एम. गुप्ता ने कालेज की द्वितीय वर्ष की छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा भावी शिक्षिकाओं को शिक्षा के महत्व से अवगत करवाया। इस अवसर पर कालेज की सभी प्राध्यापिकाएँ भी मौजूद रही।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?