Home haryana मुख्यमंत्री ने करनाल जिला में 1177 लाख की 8 तीर्थ परियोजनाओं का शिलान्यास कर दी सौगात

मुख्यमंत्री ने करनाल जिला में 1177 लाख की 8 तीर्थ परियोजनाओं का शिलान्यास कर दी सौगात

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता 

करनाल।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के परिसर से कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा करनाल जिला में करीब 1177 लाख रूपये की लागत से तैयार की जाने वाली 8 तीर्थ परियोजनाओं का शिलान्यास करके एक बड़ी सौगात दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र विश्व में प्रसिद्ध तीर्थ है, यहां पर भगवान श्री कृष्ण ने मानवता की भलाई के लिए गीता का उपदेश दिया था।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड केवल कुरूक्षेत्र जिला के तीर्थो का ही देखभाल करता था, लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है, कुरूक्षेत्र में गीता जयंती का स्वरूप बदलकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाने लगी, तब से लेकर धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र प्रसिद्ध तीर्थ के अंतर्गत 48 कोस की परिधि में स्थापित 164 तीर्थो के महत्व को समझते हुए कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा जीर्णोद्वार किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा तीर्थ परिक्रमा को विकसित करने का भी निर्णय लिया जा रहा है ताकि लोगों की आस्था के केन्द्र तीर्थो पर गांव के लोगों के साथ-साथ बाहर के लोग भी दर्शन के लिए आए, इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी दायित्व बनता है कि वह तीर्थो का रख-रखाव सही तरीके से रखने में अपना सहयोग दें। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा गांव स्तर पर एक समिति बनाई जाए। 

इस मौके पर कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करते हुए करनाल जिला की आठ परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित संबंधित गांवों के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि इन तीर्थो के विकसित होने से गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र के अंतर्गत 48 कोस की परिधि में कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत व जींद जिला आता है। जिसमें लगभग 164 तीर्थ स्थापित है। इनमें से प्रथम चरण के तहत 50 तीर्थो का कार्य पूरा हो चुका है, 50 तीर्थो का कार्य प्रगति पर है तथा 64 तीर्थो का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 7 तीर्थो की परिक्रमा को  विकसित करने का निर्णय लिया गया है, इससे इन तीर्थो के प्रति जहां लोगों की धार्मिक आस्था बढ़ेगी तथा लोग बुराईयों से भी दूर रहेंगे। 

इस मौके पर नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला तथा प्रशासन की ओर से उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शंशाक कुमार सावन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।   

 इन 8 तीर्थ परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल दौरे के दौरान निसिंग ब्लॉक के गांव बालू में 86.89 लाख रूपये की लागत से पृथ्वी तीर्थ, गांव ओंगद में 112.11 लाख रूपये की लागत से रघुवेन्द्र दशरथ तीर्थ, निसिंग ग्रामीण में 159.31 लाख रूपये की लागत से मिश्रक तीर्थ, असंध में 40 लाख रूपये की लागत से धनक्षेत्र तीर्थ, गांव अजंनथली में 229.77 लाख रूपये की लागत से अजंनी तीर्थ, गांव पतनपुरी में 231. 29 लाख रूपये की लागत से प्रोक्षांत तीर्थ, गांव सीतामाई में 134.52 लाख रूपये की लागत से वेदवती तीर्थ तथा गांव बस्तली में 183. 06 लाख रूपये की लागत से व्यास स्थल तीर्थ के कार्य का शिलान्यास किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?