Home haryana परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ रविवार को 94वें दिन में पहुंची

परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ रविवार को 94वें दिन में पहुंची

by ND HINDUSTAN
0 comment

7500 रूपए प्रतिमाह पैंशन व बेरोजगारों को 21000 रूपए भत्ता देने की घोषणा पर कहा मैं कोई बात कच्ची नहीं करता

मुझे पता है पैसा कहां से आएगा। हमारी टीम द्वारा करीब 8 महीने तक पूरी स्टडी करने के बाद ही मैंने यह घोषणा पूरी जिम्मेदारी के साथ की है

प्रदेश के लोग यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि अभय जो कहता है, वो करता है: अभय सिंह चौटाला

महिला पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा- बृजभूषण को पार्टी से निकालने की बजाए पूरी सरकार उसको बचाने में लगी हुई है, अगर हमारी पार्टी के किसी नेता ने ऐसा कृत्य किया होता, तो सबसे पहले वे उसे पार्टी से निकाल बाहर करते।

संपत सिंह बासी कढ़ी है, पहले इनेलो, फिर कांग्रेस, भाजपा-जेजेपी से गलबहियां करने के बाद अब दोबारा कांग्रेस में लौट आए हैं, हो सकता है कांग्रेस में टिकट ना मिली तो संपत सिंह आम आदमी पार्टी में चले जाएं।

इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा प्रदेश की राजनीति में हर दिन एक नया कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है, आए दिन भारी संख्या में लोग भाजपा, जजपा व कांग्रेस पार्टियों को छोडक़र इनेलो का दामन थाम रहे हैं

जिस प्रकार इनेलो में लोग शामिल हो रहे हैं, उससे ये बात तय है कि अब वक्त बदल गया है और समय के इस बदलाव के दौर में इनेलो ही नया इतिहास रचेगी

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

हिसार।  इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला आज हिसार में भाजपा गठबंधन की केन्द्र व प्रदेश भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस सरकार में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं बची है। ओडिशा रेल हादसा सरकार की लापरवाही की वजह से हुआ है। इस हाद औरसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए था, मगर इनसे कुर्सी छुटती नहीं हैं। इनेलो नेता से जब यह सवाल पूछा गया कि वे बुजुर्गों को 7500 रूपए प्रतिमाह पैंशन व बेरोजगारों को 21000 रूपए भत्ता कहां से देंगे, क्योंकि प्रदेश का हर परिवार 6 लाख रूपए कर्ज में डूबा है? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं कोई बात कच्ची नहीं करता। मुझे पता है पैसा कहां से आएगा। हमारी टीम द्वारा करीब 8 महीने तक पूरी स्टडी करने के बाद ही मैंने यह घोषणा पूरी जिम्मेदारी के साथ की है। अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश के लोग यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि अभय जो कहता है, वो करता है।

महिला पहलवानों का समर्थन करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि बृजभूषण को पार्टी से निकालने की बजाए पूरी सरकार उसको बचाने में लगी हुई है। अभय चौटाला ने कहा कि अगर हमारी पार्टी के किसी नेता ने ऐसा कृत्य किया होता, तो सबसे पहले वे उसे पार्टी से निकाल बाहर करते। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में 6 किसानों की हत्या के बाद सरकार ने आरोपी मंत्री को हटाने की बजाए उसका बचाव किया। भाजपा शासन में हर तरफ गुंडाराज चल रहा है।
जब उनसे यह सवाल किया गया कि कांग्रेस नेता संपत सिंह ने बयान दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ही परिवर्तन लाएगी, इस पर अभय बोले कि संपत सिंह के खुद का पता नहीं कब कौन सी पार्टी में शामिल हो जाए। पहले इनेलो, फिर कांग्रेस, भाजपा-जेजेपी से गलबहियां करने के बाद अब दोबारा कांग्रेस में लौट आए हैं। अभय चौटाला ने कहा कि हो सकता है कांग्रेस में टिकट ना मिली तो संपत सिंह आम आदमी पार्टी में चले जाएं। उन्होंने संपत सिंह का बासी कढ़ी बताया।

इनेलो नेता ने कहा कि सरकार ने फिर किसी से राय-मशविरा लिए बिना 2 हजार का नोट बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस बार भी सरकार का यही दावा है कि भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा, पर यह दावा भी दम तोडक़र रह जाएगा। इनेलो नेता ने कहा कि बिना किसी ठोस प्लानिंग व नीति के इस तरह का फैसला लेना सरासर जनता की मुसीबत बढ़ाने वाला ही साबित होगा। भ्रष्टाचार कम होने की बजाए बढ़ेगा और खमियाजा आम जनता भुगतेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इस तानाशाही रवैये को लेकर हर कोई दुखी हो चुका है और इस जनविरोधी सरकार को सबक सिखाने के लिए चुनावों का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है। जो सरकार जनभावनाओं की कद्र नहीं करती, उसका अंत होकर ही रहता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विकास की ओर नहीं बल्कि विनाश के रास्ते पर है। अभय चौटाला ने कहा कि गठबंधन नेताओं ने प्रदेश को लूट लिया है और आम आदमी पर कर्ज का बोझ लाद दिया है। अब समय बदल गया है और लोग चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। इन चुनावों में प्रदेश से भाजपा-जजपा की सरकार का सफाया तय है। उन्होंने कहा कि इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा प्रदेश की राजनीति में हर दिन एक नया कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है। आए दिन काफी संख्या में लोग भाजपा, जजपा व कांग्रेस पार्टियों को छोड़कर इनेलो का दामन थाम रहे हैं। जिस प्रकार इनेलो में लोग शामिल हो रहे हैं, उससे ये बात तय है कि अब वक्त बदल गया है और समय के इस बदलाव के दौर में इनेलो ही नया इतिहास रचेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?