Home Kurukshetra News अवैध खुर्दें चलाकर नकली शराब बेचने वाले लोगों की खैर नहीं

अवैध खुर्दें चलाकर नकली शराब बेचने वाले लोगों की खैर नहीं

by ND HINDUSTAN
0 comment

आबकारी एवं कराधान आयुक्त ने किया शराब के ठेकों का औचक निरीक्षण

शराब के 29 सैम्पल किए एकत्रित, जांच के लिए भेजे जाएंगे लैब में

लोगों से की अपील जीवन की सुरक्षा के लिए निर्धारित ठेकों से ही खरीदे शराब

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 9 नवंबर। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त आबकारी (डीईटीसी) राजकुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में राज्य सरकार की तरफ से 27 जोन बनाकर 54 ठेकों व 161 सब ठेकों को अच्छी गुणवता की शराब बेचने के लिए लाईसैंस दिए गए है। इसके अलावा कई लोग अवैध खुर्दे चलाकर शराब बेचने का प्रयास करते है। इस जिले में जो भी व्यक्ति अवैध खुर्दे चलाकर शराब बेचने का प्रयास करेगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने सोमवार को लघु सचिवालय आबकारी कार्यालय में अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले डीईटीसी राजकुमार व अन्य अधिकारियों ने कुरुक्षेत्र जिले के अलग-अलग ठेकों से शराब के 29 सैम्पल एकत्रित किए और उनको बकायदा सील करके गुणवता जांच के लिए लैब में भेजने का काम किया।

उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में सोनीपत-पानीपत सहित कुछ अन्य जिलों में नकली, अवैध व जहरीली शराब के सेवन से होनी वाली मृत्यु से सम्बन्धित केसों में बढ़ौतरी हुई है। इस विषय को गम्भीरता से लेते हुए उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के आदेशानुसार आबकारी विभाग द्वारा पूरी सतर्कता बरतते हुए शराब के ठेकों से सैम्पल लेने का विशेष अभियान शुरु किया है। इस अभियान के दौरान रोजाना अलग-अलग ठेकों से 8 से 10 सैम्पल एकत्रित किए जाएंगे।

डीईटीसी ने कहा कि आबकारी विभाग की टीम ने कुरुक्षेत्र जिले में अलग-अलग ठेकों का निरीक्षण करके शराब के 29 सैम्पल एकत्रित कर  लिए है, इन सैम्पलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा ताकि नकली, मिलावटी व जहरीली शराब से आमजन के जीवन की रक्षा की जा सके। उन्होंने जन साधारण को विभाग के माध्यम से सचेत करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अवैध दुकान या खुर्दे अर्थात ऐसी दुकान जो आबकारी विभाग द्वारा अधिकृत न की हो, उससे शराब न खरीदे ताकि इस जिले में नकली, मिलावटी, अवैध व जहरीली शराब के सेवन को रोका जा सके तथा आमजन के जीवन की सुरक्षा की जा सके।

उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ के आदेशानुसार सभी ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करे। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?