न्यूज़ डेक्स संवाददाता कुरुक्षेत्र। पर्ल इंटरनेशनल स्कूल, कुरुक्षेत्र की प्रिंसीपल दीपशिखा बेनीवाल ने कहा कि 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है पर्यावरण की रक्षा करने के लिए लोगों को सचेत करना है इस दिन देश-दुनिया के विभिन्न संस्थान कॉलेज, स्कूल व अन्य स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बोल रही थी। दीपशिखा बेनीवाल ने कहा कि कुछ दशकों से हमारा पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है. जिससे इस पर रहने वाले जीव-जंतु, जलवायु समेत सभी चीजें प्रदूषित हो रही है. जिससे सबके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का एकमात्र उद्देश्य है कि लोगों को इसके प्रति जागरूक करना। ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें न की पेड़ों की कटाई। उन्होंने कहा कि वातावरण के लिए खतरनाक प्लास्टिक जैसे कई पदार्थों का उपयोग बंद किया जाए और सोलर एनर्जी जैसी इको फ्रेंडली चीजों को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग में लाया जाए। इस मौके पर स्कूल में पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिकाएं सुमिति, ममता भटनागर, मोनिका, नीरू, निशा, सीमा, मीनाक्षी मिड्ढा मौजूद थे।