Home haryana माजरी चौक पर बनेगा शहर का पहला तीन स्तरीय मार्ग

माजरी चौक पर बनेगा शहर का पहला तीन स्तरीय मार्ग

by ND HINDUSTAN
0 comment

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के साथ बैठक में एचएसवीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने पेश किया ब्योरा

पंचकूला शहर को मिलेगी एचएसवीपी से बड़ी सौगात

सेक्टर 7, 11  और 17 की रेहड़ी मार्केट्स में बनेंगे पक्के बूथ

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

पंचकूला ।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से पंचकूला शहर को बड़ी सौंगातें मिलने जा रही है। सघन यातायात वाले माजरी चौक पर शहर का पहला तीन स्तरीय मार्ग बनेगा। इससे सेक्टर 1 और 2 की तरफ से घग्गर पार के सेक्टरों की ओर बिना सिग्नल के आवागमन हो सकेगा। इसके साथ ही सेक्टर 7, 11 और 17 स्थित रेहड़ी मार्केट्स में पक्के बूथ विकसित किए जाने की योजना है। खड़ग मंगोली में नवीनतम तकनीक पर आधारित शमशान घाट बनाया जाएगा। यहां डेढ़ एकड़ भूमि पर ‘स्मृति वन’ विकसित होगा, जहां लोग अपने दिवंगत परिजनों की यादें ताजा रखने के लिए पौधे लगा सकेंगे। प्राधिकरण शहर में कई स्थानों पर बने आशियाना फ्लैट्स का रखरखाव भी करेगा। इसके लिए विशेष अनुदान का प्रबंध किया जा रहा है। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बुधवार को प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इन योजनाओं की समीक्षा की।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि शहर में अनेक स्थानों में बनी झुग्गियों में रहने वाले लोगों का पुनर्वास उनकी प्राथमिकता है। बैठक में पुनर्वास के अनेक विकल्पों पर विस्तृत चर्चा हुई। गुप्ता ने कहा कि एचएसवीपी को इन सभी परिवारों को भूमि उपलब्ध करवानी चाहिए ताकि ये अपने लिए मकान बना सकें। इस पर एचएसवीपी के मुख्य

प्रशासक अजीत बालाजी जोशी ने कहा कि प्राधिकरण इस सुझाव पर गंभीरता से विचार कर रहा है और मामले पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण ने खड़क मंगोली में 40 एकड़ और सेक्टर-20 में 20 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली है।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एमडीसी और सेक्टर 2 से गुजरते नाले के सौंदर्यीकरण के लिए पूरी योजना बन चुकी है। इसके लिए 9.68 करोड़ का टेंडर भी लगा दिया है। जल्द ही इन नालों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि 30 जून 2024 को तक कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इस दौरान बुढ़न गांव में सीवरेज की समस्या के निराकरण, अभयपुर में सामान्तर सीवरेज लाइन बिछाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में विधान सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को कहा कि रैली गांव की मार्केट के लिए पार्किंग क्षेत्र को बरकरार रखा जाए। बंसल, सीई हरिदत्त शर्मा, एसई राजीव शर्मा, कार्यकारी अभियंता एन.के. पायल, ई.ई.(ई) एके राणा, ई.ई.(एच) डॉ. निधि भारद्वाज, एसडीई डिवीज़न-1 कैलाश काला समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?