Home haryana गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली की तर्ज पर मनाएगी हरियाणा कमेटी श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश पर्व : बाबा कर्मजीत सिंह

गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली की तर्ज पर मनाएगी हरियाणा कमेटी श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश पर्व : बाबा कर्मजीत सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र । हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली की तर्ज पर मनाएगी। अंबाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में प्रकाश उत्सव समागम के लिए एचएसजीएमसी प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने लोकल सभा सोसासटियों, सिंघ सभाओं एवं क्षेत्र के गणमान्यजनों से विचार-विमर्श किया। इस बैठक में कमेटी के कार्यकारिणी समिति मैंबर रमणीक सिंह मान ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। 
समागम की जानकारी देते हुए कार्यकारिणी समिति के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा कमेटी द्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब के प्रकाश उत्सव पर महान धार्मिक समागम करवाया जाएगा। समगम के तहत १० एवं ११ जून को कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी, ढाडी व कविशरी जत्थे संगत को गुरुबाणी व सिख इतिहास से जोडेगें। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हरियाणा कमेटी के फेसबुक पेज एवं यू-ट्यूब चैनल के साथ-साथ अलग-अलग चैनलों पर करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधान साहिब ने कार्यक्रम की रूप रेखा बना कर इसे सफल बनाने का उत्तरदायित्व कार्यकारिणी समिति मैंबर विनर सिंह, मैंबर सुदर्शन सिंह सहगल, भूपिंदर सिंह बिंद्रा एवं तलविंदर पाल सिंह को दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके अलावा संस्था के वष्ठि उपाध्यक्ष जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध,ख्कनिष्ठ उपप्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, महासचिव मोहनजीत सिंह पानीपत, कार्यकारिणी समिति मैंबर जसवंत सिंह दुनियामाजरा सहित अन्य सभी मैंबर साहिबान इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। गुरुद्वारा साहिबान के कर्मचारियों के अलावा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब के स्टाफ की भी समागम में सहयोग करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। 
कार्यकारिणी समिति मैंबर ने बताया कि श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व भी हरियाणा कमेटी द्वारा बड़े उत्साह एवं श्रद्धाभाव से कुरुक्षेत्र में मनाया है। समागम के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के १०५ श्री अखंड पाठ की तीन लडिय़ां रखी गई थी, जिनके लिए दिल्ली से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पावन स्वरूप विशाल नगर कीर्तन के साथ कुरुक्षेत्र लाए गए थे। पंजाबी भाषा को प्रफुल्लित करने के लिए संस्था द्वारा पंजाबी की कक्षाएं लगाई जा रही हैं, जिसमें बच्चों को गुरमुखी की शिक्षा दी जा रही है। धर्म प्रचार के लिए भी कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। यही नहीं, पर्यावरण शुद्ध बनाने के लिए भी गुरुद्वारा साहिबान, शिक्षण संस्थानों में खाली भूमि पर पौधा रोपण किया जा रहा है। संस्था के सीईओ डीपी सिंह ने बताया कि हरियाणा कमेटी धर्म प्रचार, स्कूल कॉलेजों में शिक्षा स्तर ऊपर उठाने, स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। निकट भविष्य में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?