Home Kurukshetra News अमर शहीदों व देशभक्तों के महान बलिदान से खुली हवा में आजादी की सांस ले रहे है हम- आरके सिंह

अमर शहीदों व देशभक्तों के महान बलिदान से खुली हवा में आजादी की सांस ले रहे है हम- आरके सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला, 11 नवंबर। अमर शहीदों एवं देशभक्तों के त्याग, बलिदान व लंबे संघर्ष के बाद हमें आजादी विरासत में प्राप्त हुई है इसलिये हम सबका सामुहिक रूप से दायित्व बनता है कि हम राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण बनाये रखने के लिये अहम भूमिका निभाये।
ये बात पंचकूला नगर निगम के कमीशनर आर. के.  सिंह ने जिला के अंतर्गत पड़ने वाले गांव जलौली में स्थित शहीद कौशल के 25वें बलिदान दिवस के अवसर पर उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग व कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारियों ने भी शहीद के स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्री सिंह ने कहा कि इन महान वीर शहीदों के कारण ही हम दुनिया के सबसे बड़े प्रजातंत्र देश में स्वतंत्र रूपी सांस ले रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का गांव जलौली में शहीद का स्मारक बनाने का मुख्य उद्देश्य शहीदों के प्रशस्त मार्ग का अनुसरण करते हुए युवा पीढ़ी में मातृभूमि एवं देशभक्ति की प्रेरणा का समावेश हो।

उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन जो शहीद कौशल के शहीदी दिवस पर किया गया है ये एक सहरानीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस प्रकार के रक्तदान शिविरों में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। एकमात्र मनुष्य का रक्त ही किसी की जान बचाने में सहायक सिद्ध होता है क्योंकि रक्त का और दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने युवाओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे बेझिझक होकर रक्तदान करें क्योंकि वैज्ञानिकों के अनुसार इससे शरीर में किसी प्रकार की खून की कमी नहीं होती है और जितनी मात्रा खून की शरीर को जरूरत होती है, उसकी अपने आप ही पूर्ति हो जाती है।

इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने कहा कि शहीद कौशल के शहीदी दिवस का आयोजन नगर निगम द्वारा किया गया है। इसके साथ साथ इस स्मारक के रख रखाव का कार्य भी निगम की ओर से किया जाता है। उन्होंने गांववासियों से विशेषतौर पर आग्रह करते हुए कहा कि वे गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?