Home haryana इनसो के प्रदर्शन के आगे यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टेके घुटने, मानी सभी मांगें

इनसो के प्रदर्शन के आगे यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टेके घुटने, मानी सभी मांगें

by ND HINDUSTAN
0 comment

इनसो का राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल के नेतृत्व में सीबीएलयू भिवानी में जोरदार प्रदर्शन

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़/भिवानी। जेजेपी के छात्र संगठन इनसो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल के नेतृत्व में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी में जोरदार प्रदर्शन किया। बीते दिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बैन किए जाने का विरोध कर रहे इनसो कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज व बदसलूकी की गई थी जिसके खिलाफ इनसो कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इनसो कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में जोरदार नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। इनसो के विरोध प्रदर्शन के सामने विश्वविद्यालय प्रशासन ने घुटने टेक दिए और इनसो की तीनों मुख्य मांगों को मान लिया।

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने बताया कि प्रदर्शन की तीन मुख्य माँगें थी। पहली यह कि इनसो कार्यकर्ताओं पर लगाया गया विश्वविद्यालय में प्रवेश का बैन हटाया जाएगा। दूसरी प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज व बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों पर जांच करके  सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए व तीसरी यह थी कि यह जांच 72 घंटे में पूरी की जाये। विश्वविद्यालय प्रशासन व एसपी भिवानी से हुई बातचीत के बाद विश्वविद्यालय व पुलिस प्रशासन ने इनसो की तीनों मांगों को मान लिया।

इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि सभी मांगों पर अमल के लिए प्रशासन को 72 घंटे का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि 72 घंटे में सभी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो इनसो फिर से सख्त फैसला लेगी व प्रशासन के प्रतिनिधियों का जोरदार विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर इनसो जिला अध्यक्ष सेठी धनाना, छात्र नेता मनोज सिवाच, नितिन सैन, सचिन जताई के अलावा सैंकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?