Home haryana 146 करोड़ से अधिक की खरीद व कॉन्ट्रैक्ट को मंजूरी,सीएम की अध्यक्षता में एचपीपीसी व डीएचपीपी की बैठक में फैसला

146 करोड़ से अधिक की खरीद व कॉन्ट्रैक्ट को मंजूरी,सीएम की अध्यक्षता में एचपीपीसी व डीएचपीपी की बैठक में फैसला

by ND HINDUSTAN
0 comment

बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं के साथ नेगोसिएशन कर लगभग 10 करोड़ रुपये की हुई बचत

टेंडरों में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने प्रक्रियाओं को किया सुव्यवस्थित – मनोहर लाल

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) और विभाग उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) की बैठक में लगभग 146 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद व कॉन्ट्रेक्ट को मंजूरी दी गई। बैठक में ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल और श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक भी मौजूद रहे। बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए। मनोहर लाल ने बताया कि बैठक में सिंचाई, हार्ट्रोन, लैंड रिकॉर्ड, परिवहन, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड और पशुपालन विभाग के कुल 21 एजेंडा रखे गए थे, जिसमें से अधिकतर एजेंडे को मंजूरी दी गई। उन्होंने बताया कि बैठक में रखे गए एजेंडों में कुल मूल्य लगभग 156 करोड़ रुपये थी। विभिन्न बोलीदाताओं से नेगोशिएशन के बाद दरें तय करके लगभग 10 करोड़ रुपये की बचत की गई है।

70 मोबाइल पशु वैन की खरीद को भी मिली मंजूरी

बैठक में पशुओं की चिकित्सा देखभाल के लिए पशुपालकों की सुविधा हेतु 70 मोबाइल पशु वैन की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की गई। इस पर लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा, हरियाणा लार्ज स्केल मैपिंग प्रोजेक्ट को गति देने के लिए लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से 300 जीएनएसएस रोवर की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की गई।

टेंडरों में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने प्रक्रियाओं को किया सुव्यवस्थित

श्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने टेंडर प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने हेतु व्यस्थाओं को सुव्यवस्थित किया है। बोली राशि के 5 प्रतिशत तक की रेंज में एल-5 तक पार्टियों को नेगोशिएशन के लिए बुलाया जाता है, ताकि प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से रेट तय किए जा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्येय यही है कि जनता का 1-1 रुपये पारदर्शी तरीके से जनता के हित के लिए ही खर्च हो। विपक्ष द्वारा दिए जा रहे बयानों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता कहते हैं कि वे पीपीपी को खत्म कर देंगे, पोर्टल और मैरिट को खत्म कर देंगे। जनता को जिन नीतियों व सिस्टम से लाभ होता है, उनके बारे में विपक्ष जितना अधिक बोलेंगे, उतना ही जनता उन्हें उत्तर देगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?