Home haryana चरखी दादरीःउप मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद एक्शन मोड पर अधिकारी

चरखी दादरीःउप मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद एक्शन मोड पर अधिकारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने अधिकारी संग लिया हालात का जायजा, हाई मास्क लाइट लगवाने की घोषणा

अनाज मंडी, पोस्ट ऑफिस, गांधीनगर, वैश्य शिक्षण संस्थान समेत मेन बाजार जाने वाले राहगीरों को मिलेगी राहत 

न्यूज डेक्स संवाददाता

चरखी दादरी। शहर की पुरानी अनाज मंडी के चौक के दिन अब जल्द ही फिरने वाले हैं। जिससे अनाज मंडी, मैन बाजार, पोस्ट ऑफिस सहित वैश्य शिक्षण संस्थान आने वाले आम राहगीरों को आसानी होने की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ा दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की चौक के नवनिर्माण की घोषणा के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी एक्शन मोड़ में आ गए हैं। आगामी दो दिन में ही वर्षों से बदहाल पुरानी अनाज मंडी चौक के पुननिर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। शुक्रवार को पुर्व विधायक राजदीप फौगाट ने जनस्वास्थ्य विभाग, लोकनिर्माण विभाग और गणमान्य व्यक्तियों सहित पुरानी अनाज मंडी चौक का निरीक्षण किया। मौका मुआयना करने के पश्चात ज्ञात हुआ कि जनस्वास्थ्य विभाग की एक पाइप लाइन भी काफी लंबे समय से यहां टूटी हुई है। जिस कारण इस क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी रहती है।

पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से पाइप लाइन के मरम्मत कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की घोषणा को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जाए। पूर्व विधायक राजदीप फौगाट के दिशा-निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ ने कहा कि आगामी 2 दिन में ही चौक के पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। मौके पर उपस्थित नगर पार्षद नितेश गोयल ने अनुरोध पर पुर्व विधायक राजदीप फौगाट ने पुराने अनाजमंडी चौक पर हाई मास्क लाइट भी लगवाने की घोषणा की। जिससे आमतौर पर रात के समय में इस क्षेत्र में छाए रहने वाले अंधेरे से व्यापारी वर्ग के लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। इस अवसर पर सुरेंद्र गोयल, गुलशन, अनिल गांधीनगर, सतनारायण खटीक, भोला, अनिल इत्यादी उनके साथ उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?