Home haryana हरियाणा उन्नति की राह से हटकर विनाश के रास्ते पर: अभय चौटाला

हरियाणा उन्नति की राह से हटकर विनाश के रास्ते पर: अभय चौटाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

परिवर्तन पदयात्रा प्रदेश की राजनीति में रचेगी नया इतिहास

इनेलो की सरकार आने पर हरियाणा होगा उन्नतशील राज्य

इस दौरान करनाल शहर से राजन कालड़ा, नरेंद्र चौरसिया, राजेश गांधी, कंवल कुमार कालड़ा और दीपक शर्मा ने अपने सैंकड़ो साथियों के साथ अन्य दलों को अलविदा कह इनेलो की सदस्यता ग्रहण की, वहीं हलका रतिया और भट्टू खुर्द से सैंकड़ों लोगों ने इनेलो में आस्था व्यक्त की और इनेलो पार्टी में शमिल हुए

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

फतेहाबाद। पिछले साढ़े 18 सालों से कांग्रेस और भाजपा गठबध्ंान ने हरियाणा को उन्नति की राह से हटकर विनाश की डगर पर खड़ा कर दिया है। इस अवधि की सरकारों ने अपना घर तो भरा मगर आम आदमी की झोली खाली ही रही। गरीबों के खातों में 15-15 लाख डलवाने के नाम पर वोट तो हासिल कर लिए मगर गरीब आदमी जुमलों के जाल में ही फंसा रहा। ये बात इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कही। वे टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा अब टोहाना से होती हुई कन्हड़ी, समैण, खरड़वाल, नेहरा, अमरगढ़, फुलियां गांवों में पहुंची। टोहाना में परिवर्तन पदयात्रा का बड़े गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान करनाल शहर से राजन कालड़ा, नरेंद्र चौरसिया, राजेश गांधी, कंवल कुमार कालड़ा और दीपक शर्मा ने अपने सैंकड़ो साथियों के साथ अन्य दलों को अलविदा कह इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। वहीं हलका रतिया और भट्टू खुर्द से सैंकड़ों लोगों ने इनेलो में आस्था व्यक्त की और इनेलो पार्टी में शमिल हुए।
इस दौरान जन सभाओं में भारी संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने जहां देश में बिगड़ रहे हालात को लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया तो वहीं हरियाणा की दशा पर भाजपा-जजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार में हर वर्ग उन्नति की राह पर था मगर इसके बाद 10 साल कांग्रेस ने राज किया और अब पिछले करीब 9 सालों से भाजपा और जिसमें वर्तमान में साढ़े 3 सालों से जजपा के साथ मिलकर सरकार चला रही है। इस गठबंधन सरकार ने हरियाणा में भय, भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, नशा को बढ़ावा दिया। आज हरियाणा में भू माफिया, खनन माफिया, नशे के सौदागरों का बोलबाला है जबकि युवाओं के साथ साथ अन्य तमाम वर्ग हताश हैं। उन्होंने कहा कि वे इस परिवर्तन पदयात्रा को लेकर जहां भी गए हर जगह लोगों ने इनेलो का समर्थन करने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि इनेलो ये बदलाव केवल मात्र सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि आम और गरीब आदमी के जीवन में बड़ा बदलाव लाने के लिए परिवर्तन यात्रा पर है। उन्होंने कहा कि आज सभी लोग राज में बदलाव चाहते हैं क्योंकि इन लोगों ने भाजपा के जुमलों, कांग्रेस की कारगुजारियों और जजपा की नीतियों को देख और जान लिया है। उन्होंने कहा कि आज हर तरफ लोग महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण आहत हैं। गरीब आदमी के सामने उसके परिवार को पालने का सबसे बड़ा संकट खड़ा है मगर इन हुक्मरानों ने सिवाय झूठ के उसकी झोली में कुछ नहीं डाला। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार में लोगों ने देखा और पाया कि चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने जो कहा वो करके दिखाया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी को हरियाणा से खत्म किया गया, कामगारों को काम मिला और मजदूरों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गई मगर पिछले करीब 18 साल से सभी वर्ग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के काम धंधे चौपट हैं। आढ़तियों के साथ इस सरकार ने बुरा बर्ताव किया है। चौटाला ने भरोसा दिलाया कि परिवर्तन यात्रा राजनीति में न केवल एक नया इतिहास लिखेगी बल्कि इनेलो की सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद हरियाणा को एक विकसित राज्य बनाया जाएगा ताकि हर वर्ग खुशहाली की डगर पर कदम रख सके।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?