Home Kurukshetra News प्रदेश की स्कूलों में नए सत्र में बालिकाओं को सिखाएंगे आत्मरक्षा की तकनीक- पुलिस अकादमी में ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर सेल्फ डिफेंस टेक्निक्स फॉर वूमेन‘ की शुरुआत- आत्मरक्षा सिर्फ अधिकार ही नहीं हमारा कर्तव्य भी है -आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक

प्रदेश की स्कूलों में नए सत्र में बालिकाओं को सिखाएंगे आत्मरक्षा की तकनीक- पुलिस अकादमी में ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर सेल्फ डिफेंस टेक्निक्स फॉर वूमेन‘ की शुरुआत- आत्मरक्षा सिर्फ अधिकार ही नहीं हमारा कर्तव्य भी है -आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स इंडिया

जयपुर । प्रदेश की सरकारी विद्यालयों में बालिकाओं को नए शैक्षणिक सत्र में आत्मरक्षा के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक श्रीमती श्रुति भारद्वाज ने स्कूल शिक्षा विभाग और राजस्थान पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत महिला फिजिकल टीचर्स (पीटीआई) के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कोर्स ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर सेल्फ डिफेंस टेक्निक्स फॉर वूमेन‘ का सोमवार को शास्त्री नगर में राजस्थान पुलिस अकादमी में शुभारम्भ किया।

 इस अवसर पर श्रीमती भारद्वाज ने कहा कि आत्मरक्षा सिर्फ हमारा अधिकार नहीं है बल्कि यह हमारा कर्तव्य भी है, जिसे हमें किसी भी परिस्थिति में निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत अब तक प्रदेश में 20 लाख से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। राज्य स्तर पर इस विशेष ट्रेनिंग में जिलों से शामिल महिला ट्रेनर्स को आत्मरक्षा की बारीकियां सिखाई जाएगी, इसके बाद वे आगे चलकर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी। इसके साथ ही इस वूमन पीटीआई को महिला अधिकारों और कानूनों की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी ताकि वे बालिकाओं को  अपने अधिकारों और कानून के प्रति जागरूक कर सकें। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?