Home haryana लगातार बारिश के कारण यमुना नदी व नहरों में उफान,प्रशासन हर समय जनता के साथ- डीसी राहुल हुड्डा

लगातार बारिश के कारण यमुना नदी व नहरों में उफान,प्रशासन हर समय जनता के साथ- डीसी राहुल हुड्डा

by ND HINDUSTAN
0 comment

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री की विडियो कांफ्रेंस में जिले की स्थिति की दी जानकारी, स्थानीय अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के दिए निर्देश

न्यूज डेक्स संवाददाता

यमुनानगर। उपायुक्त राहुल हुड्डा ने कहा कि जिले में लगातार बारिश होने के कारण यमुना नदी व अन्य नहरों व नालों में पानी का स्तर बढ़ा है। परंतु स्थिति अभी सामान्य है किसी भी व्यक्ति को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन सचेत है, सभी यमुना नदी के लगते गांव जहां पर पानी आने की संभावना है सभी को अलर्ट कर दिया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बरसात के पानी की व्यवस्था के बारे में बैठक ली। उपायुक्त ने बैठक में जिले में बरसाती पानी की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जिले में पिछले 3 दिनों से भारी बारिश चल रही है। बारिश के कारण कई जगह पर पानी का भराव हो रहा है परंतु स्थिति कंट्रोल में है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में स्थिति को संभाले हुए है। जिस गांव में पानी आने की आशंका है उस गांव में लोगों को मुनादी करवा कर सचेत कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि स्थिति खराब होती है तो लोगों के ठहरने के लिए भी जगह का चयन कर लिया गया है। सभी लोगों को खाने के लिए भोजन मिले इसके लिए भी प्रशासन सचेत है। पशुओं को समय पर चारा मिले इसके लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे है।

उन्होंने बताया कि जहां पर पानी के कारण सडक़ों में गढ्ढों हो गए है तुरंत गढ्ढों भरने के निर्देश दिए गए है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वह समय पर पीने के पानी की व्यवस्था रखे। सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जहां पर पानी का ज्यादा ठहराव है वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजे और समय-समय पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करें ताकि पानी के कारण कोई बीमारी न फैल सकें। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने कार्य में ढिलाई न बरतें। सिंचाई विभाग जैसे ही पानी यमुना में आता है उसकी सूचना तुरंत दें, यदि किसी चीज की जरूरत है तो प्रशासन को अवगत करवाए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेने के लिए भ्रमण करें और लोगों को आश्वस्त करें कि घबराने की जरूरत नहीं है, संयम बनाए रखें, प्रशासन हर समय आपके साथ खड़ा है।इस मौके पर एसडीएम रादौर अमित कुमार, एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल व एसडीएम जगाधरी अमित गुलिया सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?