Home haryana पार्टी कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाएं, समाज सेवा का करें कार्य, प्राकृतिक आपदा के समय लोगों की मदद करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी : सांसद संजय भाटिया।

पार्टी कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाएं, समाज सेवा का करें कार्य, प्राकृतिक आपदा के समय लोगों की मदद करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी : सांसद संजय भाटिया।

by ND HINDUSTAN
0 comment

सांसद ने जिला कार्यालय कर्ण कमल में पार्टी कार्यकर्ताओं की ली बैठक, बाढ़ प्रभावित गांवों में लोगों की मदद करने का किया आह्वान।

न्यूज़ डेक्स संवाददाता
करनाल ।   सांसद संजय भाटिया ने भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशेष मीटिंग बुलाई और सभी को निर्देश दिए कि पार्टी कार्यकर्ता बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में जाएं और प्रशासन तथा लोगों के साथ मिलकर समाज सेवा का कार्य करें। प्राकृतिक आपदा के समय लोगों की मदद करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है। बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोगों को खाद्य सामग्री तथा अन्य आवश्यक जरूरी सामान पहुंचाना भी सुनिश्चित करें।

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि पिछले कईं दिनों से चल रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस स्थिति से निपटने के लिए जहां प्रशासन पूरी सजगता के साथ बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में कड़ी नजर रखे हुए है और लोगों को बाढ़ से बचाव व राहत के कार्य में जुटा हुआ है, ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं का भी दायित्व बनता है कि वे लोगों के बीच में जाएं और उनकी मदद करें। प्रशासन और जनता के बीच पार्टी कार्यकर्ता एक मजबूत कड़ी का काम करें। बाढ़ से ग्रस्त गांवों में खाद्य सामग्री तथा आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने में प्रशासन का सहयोग करें ताकि जरूरतमंदों की सहायता की जा सके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव के सरपंच तथा प्रशासन के अधिकारियों के संपर्क में रहें, कहीं पर भी मदद की जरूरत पड़ती है तो तत्परता से सहयोग करें।
इस अवसर पर इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, मुख्यमंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, मीडिया प्रभारी हरपाल सिंह कलामपुरा, अर्बन मंडलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष मुकेश अरोड़ा, अमृत लाल जोशी, जिला सचिव गुरबख्श लाडी तथा पार्टी के जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?