Home haryana महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा द्वारा दिखाया मार्ग करोड़ों लोगों में आशा का संचार करता है : डॉ.आर.के.विश्वकर्मा

महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा द्वारा दिखाया मार्ग करोड़ों लोगों में आशा का संचार करता है : डॉ.आर.के.विश्वकर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

स्वतंत्रता मेरी आत्मा और भारत की आवाज है”ब्रिटिश शासकों को दिया गया महर्षि दयानंद सरस्वती का सन्देश देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा: डॉ.आर.के.विश्वकर्मा 

स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एवं “ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया”एवं ‘ग्रीन नारनौल-क्लीन नारनौल’अभियान के तहत महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वी जयंती, युवा पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद,

न्यूज डेक्स संवाददाता

नारनौल।  महान शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव की 19वीं पुण्यतिथि,स्वतंत्रता सेनानी व क्रांतिकारी साहित्यकार बाबा काशीराम की जयंती,अंतरिक्ष की आवाज केसरबाई केरकर की जयंती, महान विचारक  प्रो.राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि एमएलएस डीएवी स्कूल नारनौल के सेमिनार हॉल में ‘भारत माता की जय,वंदे मातरम’गायत्री मंत्र के उद्घोष के साथ द्वीप प्रज्वलन,पुष्पांजलि अर्पणकर पौधारोपण के साथ वसुंधरा,पर्यावरण व जल संरक्षण एवं स्वच्छता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर शिक्षा एवं खेलों के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों हेतु  छात्राओं शगुन,मुस्कान,पलक,भावना, हिमांशी अर्चिता,निधि,रिया,डीएवी स्कूल के चेयरमैन राधे लाल सराफ,नारी सशक्तिकरण हेतु मंजू सोनी,शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल राधा को महान ग्रंथ गीता, अंग वस्त्र और पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में छात्राओं नें कविताओं द्वारा स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित राधे लाल सराफ ने कहा महर्षि दयानंद सरस्वती एक समाज सुधारक व सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आंदोलन चलाने मैं अग्रणी भूमिका निभाई। सामाजिक कार्यकर्ता  मंजू सोनी ने कहा  नारी सशक्तिकरण की दिशा में विशेष कार्य किये।

 कार्यक्रम के संयोजक डॉ.आर.के.जांगड़ा विश्वकर्मा,सदस्य,स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीएफ ने कहा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्श पर चलते हुये आर्य समाज 150 वें वर्ष का शुभारंभ करने जा रहा है।उन्होंने कहा ब्रिटिश शासन में महर्षि से ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा सहयोग प्रार्थना करने को कहा,महर्षि में निडरता से उत्तर दिया ” स्वतंत्रता मेरी आत्मा और भारत की आवाज है”। उन्होंने कहा अनगिनत स्वाधीनता सेनानियों और संस्था निर्माताओं तथा देशभक्तों नें स्वामी जी ने से प्रेरणा ली और उन्होंने लोकमान्य तिलक,नेताजी सुभाष चंद्र बोस,वीर सावरकर,लाला लाजपत राय,लाला हरदयाल,चंद्रशेखर आजाद,राम प्रसाद बिस्मिल और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का उदाहरण दिया। डॉ. विश्वकर्मा ने कहा महात्मा हंसराज,स्वामी श्रद्धानंद,भाई परमानंद जी और अन्य महापुरुषों ने महर्षि से प्रेरणा ग्रहण की।

डॉ. विश्वकर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार समाज सुधारकों और महत्वपूर्ण व्यक्तियों विशेष रूप से उन लोगों का सम्मान करने के लिए प्रतिबंध रही है जिनके योगदान को अभी तक अखिल भारतीय स्तर पर भी यथोचित सम्मान नहीं दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी की पहल से महापुरुषों स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनीओं का संग्रहण का कार्य जारी है और और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में शामिल कर युवा पीढ़ी को संस्कारित करने का कार्य किया जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित कर देश के स्वर्णिम युग का शुभारंभ हुआ है। 21वीं सदी में आज तक विश्व अनेक विवादों में फंसा है व हिंसा और अस्थिरता से घिरा हुआ है तब महर्षि दयानंद का दिखाया मार्ग करोड़ों लोगों में आशा का संचार करने का कार्य करेंगा। युवा पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद का “उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये संदेश को विद्यार्थियों से जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।

डॉ. विश्वकर्मा ने कहा विश्वकर्मा वंश के गौरव पदम भूषण महान संत स्वामी कल्याण देव ने 300 शिक्षण संस्थाओं का निर्माण करवाकर गरीब एवं असहाय विद्यार्थियों हेतु शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किया।एवं अपनी अमर जीवन यात्रा में तीन शताब्दीयां देखी थी। उनका संपूर्ण जीवन समाज सेवा को समर्पित रहा। स्वतंत्रता सेनानी बाबा काशीराम ने आजादी मिलने तक काले कपड़े पहनने का संकल्प निभाया था।अंतरिक्ष में गूंज रही केसरबाई केरकर की आवाज 1970 में नासा द्वारा लांच वाइजर वन में बनाई जाने वाली गीतों की एक एल्बम “साउंड ऑफ अर्थ” में शामिल कर लिया गया था।वाइजर-1आज भी अंतरिक्ष में सक्रिय है।स्कूल के प्रांगण में जामुन,अर्जुन, अंजीर के पौधारोपण कर छात्राओं को 251पौधे वितरित कर उनके बेटियों के माध्यम से नारनौल को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का संदेश दिया गया।वाइस प्रिंसिपल राधा ने सभी अतिथियों और आयोजक डॉ.आर.के. जांगड़ा विश्वकर्मा का पर्यावरण व जल संरक्षण एवं विद्यार्थियों को महापुरुषों की जीवनीयों बारे अवगत करवाने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कर उनका  आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल राधा,अमरजीत सहीराम,अनुज अध्यापक वर्ग,अमरजीत सराफ विक्रम सराफ, राजेश कुमार,विनय सिंह,संजय,अमन,अरुण एवं दीपिका,तनुश्री,सम्राट,साक्षी, हिमानी,ममता,सरोज कृष्णा,सरिता,सुनीता उपासना,अर्चिता,निधि आदि सैकड़ों विद्यार्थी विशेष रूप से उपस्थित थे।            

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?