Home Kurukshetra News कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान करती है जजपा : डा. अजय चौटाला

कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान करती है जजपा : डा. अजय चौटाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

जसविंद्र खैहरा ने जताया दिग्विजय चौटाला, निशान सिंह व डा. केसी बांगड़ का आभार 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 19 नवंबर। जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष जसविंद्र खैहरा ने शुगरकेन बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला, इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स. निशान सिंह व जजपा के राष्ट्रीय महासचिव केसी बांगड़ का चंडीगढ़ में मिलकर आभार व्यक्त किया है। डा. अजय चौटाला ने जसविंद्र खैहरा को बधाई देते हुए कहा कि खैहरा पार्टी के निष्ठावान व संघर्षशील सिपाही हैं। वे छात्रों के संघर्ष में बढ़-चढ़ कर भाग लेते रहे हैं और इनसो का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि खैहरा का जननायक चौ. देवीलाल की नीतियों में पूर्ण विश्वास है और वे पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हंै। उन्होने कहा कि जजपा कार्यकर्ताओं का पूरा मान-सम्मान करती है। दिग्विजय चौटाला, जजपा के प्रदेशाध्यक्ष स. निशान सिंह व राष्ट्रीय महासचिव डा. केसी बांगड़ ने भी खैहरा को बधाई देते हुए कहा कि खैहरा ने युवाओं व छात्रों को पार्टी के साथ जोडने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य किया है। जजपा में छोटे से बडे कार्यकर्ता का सम्मान है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खैहरा को शुगरकेन बोर्ड का सदस्य बनवाकर कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ाया है। 

खैहरा ने जजपा नेतृत्व का अपनी नियुक्ति पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हे सरकार में जो जिम्मेवारी सौंपी है वे इसका कर्तव्य, निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगें। उन्होने कहा कि पार्टी नेतृत्व में मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को यह पद देकर आम कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढाया है। इस मौके पर जजपा जिलाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप मुलतानी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मायाराम चन्द्रभानपुरा, योगेश शर्मा व सूबे सिंह, राजेश पायलट, अनवर खान, बबलू काजल, सतपाल कुरड़ी, राजपाल चिब्बा, बलकार चिब्बा, मंजू जाखड़, हरविंद्र संधु, राजू त्यौड़ा, जगमाल गोलपुरा, हरबक्श कठवा, हन्नी दहिया, प्रदीप हथीरा, प्रवीण कश्यप व अन्य मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?