Home haryana विषाक्त भोजन से 3 बच्चों की मौत,दो अन्य समेत परिवार के 7 की हालत नाजुक

विषाक्त भोजन से 3 बच्चों की मौत,दो अन्य समेत परिवार के 7 की हालत नाजुक

by ND HINDUSTAN
0 comment

किसी ने बताया रात को पेठे की सब्जी खाई थी,किसी ने बताया आज सुबह खीर बनाई थी

यह दर्दनाक घटनाक्रम रात को पेठे की सब्जी खाने के कारण पेश आया या आज सुबह की खीर से इसकी गहनता से जांच जारी है

न्यूज डेक्स संवाददाता

रोहतक। जिला के गांव बालंद में विषाक्त भोजन करने से एक परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई,जबकि 7 जनों की हालत खराब है। सभी को बेहद खराब हालत में नगर के प्राईवेट अस्पताल में दाखिल कराया है,जहां सभी का इलाज चल रहा है। भोजन में क्या था,यह सब कुछ कैसे हुआ,इसकी अधिकृत रुप से पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि उक्त परिवार के दो बच्चों की हालत अभी भी खराब है। इधर आशंका जताई जा रही है कि परिवार ने रात को जो भोजन किया था, उसमें कोई जहरीला पदार्थ था,जिसकी वजह से यह दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। मृतकों की शिनाख्त 7 वर्षीय दीया, 5 वर्षीय लक्षिता और 1 वर्षीया ख्याति के रूप में हुई है,जबकि इस परिवार के अन्य सदस्यों में कृष्ण, राजेश, सीमा, राकेश, मोनिका, 5 वर्षीय कनिका और 4 वर्षीय जतिन की हालत नाजुक है।पुलिस को इसकी सूचना मिल चुकी है। घटना के कारणों की जांच चल रही है। वहीं गांव में इस घटना की सूचना के बाद से मातम छाया हुआ है।

इस घटना के बाद दो बातें सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात को पेठे की सब्जी बनाई गई थी। रात के भोजन में यह सब्जी खाने की वजह से यह सब कुछ हुआ। इसके अलावा जो दूसरी बात सामने आई है कि अमावस्या की खीर बनाई गई थी,इस खीर को खाने के बाद सबकी तबीयत बिगड़ी। क्या और कैसे खाने से यह घटनाक्रम पेश आया,इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?