Home Kurukshetra News जोधपुर में पेयजल के लिए 62 करोड़ रुपए स्वीकृत बदली जाएगी पाइपलाइनें और होगा विस्तार

जोधपुर में पेयजल के लिए 62 करोड़ रुपए स्वीकृत बदली जाएगी पाइपलाइनें और होगा विस्तार

by ND HINDUSTAN
0 comment

जितेंद्र जीतू/न्यूज डेक्स राजस्थान

जयपुर। प्रदेश में पेयजल की सुचारू आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कार्य करा रही है। जोधपुर जिले में भी पानी की पुरानी पाइपलाइनों को बदला और बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेयजल संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए 62.28 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी है। 

बदलेगी ट्रंक मेन पाइपलाइन, व्यय होंगे 38 करोड़ रुपए

जोधपुर स्थित लूणी क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए तखत सागर से कुडी (एचओडी) तक ट्रंक मेन पाइपलाइन को बदलने सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। यहां 1996-97 में बिछी पुरानी पाइपलाइन को बदलने के साथ लाइन का विस्तार भी किया जाएगा, जिनमें 38.93 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में लूणी क्षेत्र में पेयजल योजना के लिए घोषणा की गई थी। 

दांतीवाड़ा परियोजना में 23.35 करोड़ रुपए स्वीकृत 

जोधपुर में दांतीवाड़ा परियोजना के अंतर्गत देवलिया गांव से जालेली फौजदारा तक बड़ी पाइपलाइन जोड़कर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 23.35 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?