Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में कोरोना के 17 नए केस,एक मौत-सीएमओ

कुरुक्षेत्र में कोरोना के 17 नए केस,एक मौत-सीएमओ

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र 30 जुलाई जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 17 नए केस सामने आए है, इसमें से एक महिला की मृत्यू हो गई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र से 10 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 245 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक आज 212 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आई है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने वीरवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 17 नए केस सामनें आएं है, जिनमें शाहबाद के वार्ड 10 से 45 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद के वार्ड 13 से 39 वर्षीय महिला, शाहबाद के रत्नगढ़ से 24 वर्षीय युवक व 1 वर्षीय बच्ची, शाहबाद की विजय कालोनी से 23 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय व्यक्ति व 51 वर्षीय महिला, सुभाष नगर शाहबाद से 63 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद उद्यम सिंह कालोनी से 29 वर्षीय व्यक्ति व 25 वर्षीय महिला, रामनगर शाहबाद से 24 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद के हुडा सैक्टर 1 से 14 वर्षीय व्यक्ति व 70 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के गुमथला गढ़ु से 63 वर्षीय व्यक्ति, आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल से 24 वर्षीय महिला शामिल है। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला मेडिकल कालेज करनाल से मिली जानकारी के अनुसार गत्त देर रात्रि पिहोवा के गांव थाना से एक 60 वर्षीय महिला को अस्पताल में लाया गया, जब इस महिला की जांच की गई तो इस महिला की मृत्यू हो चुकी थी। इस महिला की हिस्टरी शुगर मरीज की बताई गई। कल्पना चावला अस्पताल ने मृत्यू होने के बाद कोरोना वायरस की जांच के लिए सैम्पल लिया गया और जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला से 10 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें राजेन्द्र नगर नगली कुटिया से 23 वर्षीय युवक, शाहबाद मैन बाजार से 25 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 65 वर्षीय व्यक्ति, राजेन्द्र कालोनी से 53 वर्षीय महिला व 18 वर्षीय युवती, पिहोवा के वार्ड 8 से 68 वर्षीय महिला व 45 वर्षीय महिला, पुलिस लाईन से 88 वर्षीय व्यक्ति, 82 वर्षीय महिला व 48 वर्षीय महिला शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2799 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 377 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 73 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए सैम्पलों में से वीरवार 212 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आई है। इस जिले में अब तक 424 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 245 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 245 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 3 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यू हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 176 एक्टीव केस है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?