Home haryana राजस्थान में कांग्रेस सरकार की नाकामियों की वजह से नशे की चपेट में युवा, 75 प्रतिशत रोजगार कानून युवाओं के लिए जरूरीःदुष्यंत चौटाला

राजस्थान में कांग्रेस सरकार की नाकामियों की वजह से नशे की चपेट में युवा, 75 प्रतिशत रोजगार कानून युवाओं के लिए जरूरीःदुष्यंत चौटाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

 राजस्थान के युवाओं में दिखा दुष्यंत चौटाला का क्रेज, नागौर से कांग्रेसी सुभाष धोलिया परिवार जेजेपी में हुआ शामिल

न्यूज डेक्स संवाददाता

नागौर। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली और जननायक जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर राजस्थान में युवाओं का जेजेपी में शामिल होने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नागौर से कांग्रेस नेता एवं एनएसयूआई में छात्र राजनीति में सक्रिय रहे चुके सुभाष धोलिया व अन्य युवा अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल हुए। दुष्यंत चौटाला ने धोलिया परिवार व युवाओं का जेजेपी में स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान के युवाओं के रोजगार के लिए हरियाणा की तर्ज पर 75 प्रतिशत रोजगार कानून बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बेरोजगारी बढ़ने के कारण युवा नशे की चपेट में आ रहे है और राज्य की कांग्रेस सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि राजस्थान में सरकारी रोजगार के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करना जरूरी है और इसके लिए 75 प्रतिशत रोजगार कानून अहम भूमिका निभाता है। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि जेजेपी का उद्देश्य है कि युवाओं को सक्रिय राजनीति में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर दें ताकि वे अपने मुद्दों को सरकार में रहकर समाधान करवा सके। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र, राज्य और देश के विकास में युवाओं की भूमिका अहम होती है। 

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बुधवार से राजस्थान के दौरे पर है। इस दौरान विभिन्न दलों से जुड़े लोग जेजेपी में शामिल हो रहे है। राजस्थान के लोगों के लिए जेजेपी मजबूत विकल्प बन रही है। जेजेपी द्वारा राजस्थान के विभिन्न जिलों में किसान नौजवान सभाएं आयोजित करवाई जा रही है, इनमें किसान, युवा व स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को सुनने आ रहे है। दुष्यंत चौटाला युवाओं के साथ चारपाई पर बैठकर लंच कर रहे है तथा गंभीरता के साथ उनके मुद्दों को समझ रहे है। दुष्यंत चौटाला का यह अंदाज युवाओं को खासा पसंद आ रहा है। दौरे के दौरान दुष्यंत चौटाला 25 सितंबर को जननायक चौ. देवीलाल की जयंती पर सीकर में ‘किसान विजय सम्मान दिवस’ कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों को निमंत्रण दे रहे है। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने खरनाल गांव स्थित सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?